सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   leopard captured in a cage set up by the forest department in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, बाघ को पकड़ने के लिए चलाया जा रहा ऑपरेशन टाइगर

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 09 Feb 2026 02:40 PM IST
विज्ञापन
सार

लखीमपुर खीरी के धौरहरा वन रेंज में दहशत का पर्याय बने तेंदुए को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया है। टीम ने उसे पकड़ने के लिए इलाके में पिंजरे लगाए थे। सोमवार सुबह तेेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। 

leopard captured in a cage set up by the forest department in Lakhimpur kheri
पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

लखीमपुर खीरी के धौरहरा वन रेंज के सुजईकुंड़ा दहौरा नाला क्षेत्र के आसपास बीते कई महीनों से दहशत का कारण बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए की लगातार चहलकदमी से ग्रामीणों में भय का माहौल था, लोग खेतों की ओर जाने से कतरा रहे थे। इसी इलाके में बीते साल 31 दिसंबर को मंगरौली गांव निवासी सिराजुद्दीन को तेंदुए ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। तेंदुए को पकड़ने के लिए 26 जनवरी से वन विभाग ऑपरेशन लैपर्ड चला रहा था।

Trending Videos

 
सुजईकुंड़ा दहौरा नाला के पास बाघ और तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। 31 दिसंबर को घास काटने दहौरा नाला पर गए मंगरौली गांव निवासी बुजुर्ग सिराजुद्दीन पर तेंदुआ ने हमला कर मार डाला था। जिसके बाद वन विभाग ने सतर्कता अभियान चलाते हुए नाइट विजन कैमरे लगाए। कैमरे में एक बाघ और तेंदुआ चहलकदमी करते नजर आए। 26 जनवरी को अनुमति मिलने के बाद वन विभाग ने बाघ और तेंदुए को पकड़ने के लिए अलग-अलग पिंजरे लगाए। लेकिन तेंदुआ और बाघ टीम को चकमा दे पालतू जानवरों का शिकार कर दहशत फैला रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार अलसुबह तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया, जिसे वन विभाग की टीम वन रेंज कार्यालय लाई, जहां डॉक्टरों की टीम ने परीक्षण किया। वन क्षेत्राधिकारी नृपेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि पकड़ा गया तेंदुआ नर है, जिसकी उम्र करीब सात वर्ष है। अनुमति मिलने पर उसे दुधवा जंगल में छोड़ दिया जाएगा। 

बाघ पकड़ने के लिए चल रहा ऑपरेशन टाइगर 
धौरहरा क्षेत्र में जहां तेंदुआ के पकड़े जाने से लोगों में कुछ राहत की सांस ली है, वहीं बाघ की आमद से भय का माहौल भी है। इसे पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ऑपरेशन टाइगर चला रही है। टीम ने नाइट विजन कैमरे और पिंजरा लगाया है। वन विभाग के कैमरे में बाघ की तस्वीरें भी कैद हुई है। क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी ने ग्रामीणों को अभी भी सतर्क रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed