सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   More than 15,000 patients benefited, and specialists provided free services

Lakhimpur Kheri News: 15 हजार से अधिक मरीजों ने लिया लाभ, विशेषज्ञों ने दी निःशुल्क सेवाएं

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 09 Feb 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
More than 15,000 patients benefited, and specialists provided free services
स्वास्थ्य शिविर में दवाइयां लेते मरीज। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गुरु गोरखनाथ स्वस्थ सेवा यात्रा 6.0 के तहत रविवार को धर्मसभा इंटर कॉलेज के मैदान में एक मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किया, जबकि समापन समारोह में राज्य सूचना आयुक्त पीएन द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
Trending Videos

मेगा स्वास्थ्य शिविर में 15 हजार से अधिक मरीजों ने पंजीकरण कराकर विभिन्न रोगों की जांच और उपचार कराया। शिविर में यूरोलॉजी, गैस्ट्रोलॉजी, मानसिक रोग, नाक-कान-गला, प्लास्टिक सर्जरी, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी और टीबी जैसे विभागों के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों ने सेवाएं दीं। इसके साथ ही आयुर्वेद और होम्योपैथी के चिकित्सक भी मरीजों को परामर्श देते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता ने की। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता, डॉ. आरआर मिश्र और प्रांत प्रवास प्रमुख प्रो. संजय भट्ट मौजूद रहे। मंच का संचालन एनएमओ के प्रांत संगठन मंत्री डॉ. जयराम ने किया।
सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी
मेगा स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, सेवा भारती, विद्या भारती, सीमा जागरण मंच, इनरव्हील क्लब नव दिशा और वनवासी कल्याण आश्रम की सक्रिय भागीदारी रही। आयोजक डॉ. आरआर मिश्र ने बताया कि इस तरह के शिविरों का उद्देश्य आमजन को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed