सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Demand for change of gauge of Mailani-Bahraich

Lakhimpur Kheri News: मैलानी-बहराइच के अमान परिवर्तन की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 09 Feb 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Demand for change of gauge of Mailani-Bahraich
रेल महाप्रबंधक को ज्ञापन देते नगर व्यापार मंडल मिश्र गुट के अध्यक्ष व पदाधिकारी। स्रोत : व्यापा
विज्ञापन
पलियाकलां। नगर व्यापार मंडल के मिश्र और कंछल गुट के पदाधिकारियों ने शनिवार को पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवंकर से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मैलानी-बहराइच मार्ग के अमान परिवर्तन की मांग की गई।
Trending Videos

मिश्रा गुट के नगर अध्यक्ष अनूप मिश्र ने महाप्रबंधक को बताया कि पूरे क्षेत्र में अब केवल यही एक रेल प्रखंड बचा है, जिस पर अमान परिवर्तन होना शेष है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि इस मार्ग को जल्द ही बड़ी लाइन से जोड़ा जाए, तो विश्व प्रसिद्ध दुधवा नेशनल पार्क आने वाले पर्यटकों को बड़ी सुविधा होगी। इससे न केवल क्षेत्र का विकास होगा, बल्कि रेलवे को भी अच्छा राजस्व प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिश्रा गुट के जिला उपाध्यक्ष अमर गुप्ता ने सुझाव दिया कि जब तक अमान परिवर्तन कार्य शुरू नहीं होता, तब तक यात्रियों की सुविधा के लिए इस रूट पर चलने वाली मीटर गेज ट्रेनों का समय मैलानी से चलने वाली ब्रॉड गेज ट्रेनों के अनुसार निर्धारित किया जाए। इससे यात्रियों को ट्रेनों के मिलान में आसानी होगी।

महाप्रबंधक उदय बोरवंकर ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस दौरान नगर महामंत्री संदीप बंसल और नगर कोषाध्यक्ष अनिल वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर पलिया नगर व्यापार मंडल (कंछल गुट) के पदाधिकारियों ने भी महाप्रबंधक से मुलाकात कर क्षेत्रीय रेल समस्याओं और यात्रियों की असुविधाओं को उनके सामने रखा। महाप्रबंधक ने व्यापारियों की बात ध्यानपूर्वक सुनी और सकारात्मक मुद्दों पर विचार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed