सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leopard snatches five-year-old boy sitting on bike with his father in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: पिता चला रहे थे बाइक, पीछे बैठे पांच साल के बेटे को तेंदुए ने दबोचा, हालत नाजुक

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 16 Jun 2026 02:51 PM IST
विज्ञापन
सार

लखीमपुर खीरी के वन रेंज धौरहरा क्षेत्र में पिता संग बाइक पर बैठे पांच साल के मासूम बेटे पर तेंदुए ने हमला कर दिया। पिता के चीखने पर आसपास मौजूद ग्रामीण शोर करते हुए दौड़े तो तेंदुआ मासूम को छोड़कर खेतों में भाग गया। हमले से मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। 

Leopard snatches five-year-old boy sitting on bike with his father in lakhimpur kheri
अपने पिता की गोद में घायल मासूम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

लखीमपुर खीरी के वन रेंज धौरहरा क्षेत्र में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार शाम ग्राम पंचायत अमेठी में बाइक पर पिता के साथ घर लौट रहे पांच वर्षीय बालक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इससे बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल सीएचसी धौरहरा ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ओयल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।



ग्राम अमेठी निवासी राममूर्ति राजपूत सोमवार शाम करीब सात बजे अपने पांच वर्षीय पुत्र कृष्णा राजपूत को बाइक पर बैठाकर घर लौट रहे थे। गांव के बाहर गन्ने के खेत के पास पहुंचते ही खेत में छिपे तेंदुए ने अचानक झपट्टा मारकर बालक पर हमला कर दिया। बच्चे और पिता की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके की ओर दौड़े और शोर मचाया। लोगों की आवाज सुनकर तेंदुआ बालक को छोड़कर गन्ने के खेत में भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाके में तेंदुओं की दहशत 
हमले में कृष्णा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौरहरा लेकर पहुंचे, जहां अधीक्षक डॉक्टर रवि सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल ओयल रेफर कर दिया। उधर, घटना से इलाके में दहशत फैल गई। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में लगातार तेंदुओं की गतिविधियां बढ़ रही हैं, जिससे खेतों में काम करना और बच्चों का घर से बाहर निकलना जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने और गश्त बढ़ाने की मांग की है।

विज्ञापन

ईसानगर में एक दिन पहले तेंदुए ने मासूम की ली थी जान 
ईसानगर क्षेत्र में दस दिन पहले तेंदुए के हमले में छह वर्षीय शिवम की मौत हो गई थी। रायपुर गांव निवासी बालक पर उसके पिता के सामने तेंदुए ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने खमरिया-ईसानगर मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया था। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर रखा है। इसके तहत चार पिंजरे लगाए गए हैं, जबकि नाइट विजन कैमरों और ड्रोन की मदद से निगरानी की जा रही है। इसके बावजूद तेंदुआ अभी तक पकड़ में नहीं आया है।

धौरहरा के क्षेत्रीय वनाधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अमेठी में बच्चे पर हमले की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम निगरानी कर रही है। ईसानगर के रायपुर समेत आसपास के गांवों में पिंजरे लगाए गए हैं, लेकिन तेंदुआ अभी पकड़ से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed