सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Shops extend to the footpath, the city's pace slows down

Lakhimpur Kheri News: फुटपाथ तक दुकानें, शहर की रफ्तार थमी

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 15 Jun 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Shops extend to the footpath, the city's pace slows down
डॉ. एससी मिश्र
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पैदल यात्रियों के लिए बनाए गए फुटपाथ अब कारोबार की जगह बन गए हैं और राहगीर सड़क पर चलने के लिए मजबूर हैं। शहर के कई प्रमुख मार्गों पर बढ़ते अतिक्रमण से न केवल जाम की समस्या बढ़ रही है, बल्कि लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ रही है।

नगर पालिका ने करीब 25 लाख रुपये खर्च कर लोहिया भवन चौराहे से जीआईसी होते हुए टैक्सी स्टैंड तक लगभग 400 मीटर लंबा फुटपाथ बनवाया था, लेकिन अब यह फुटपाथ दुकानों, ठेलों और फड़ वालों के कब्जे में है। जेल के सामने, महिला अस्पताल के बाहर और जीआईसी तक जगह-जगह अतिक्रमण होने से लोगों को सड़क पर चलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कचहरी मार्ग, तहसील मार्ग, नौरंगाबाद रोड और मेला रोड पर भी सड़क किनारे बनी इंटरलॉकिंग पर दुकानदारों ने सामान सजा लिया है। कहीं वाहन खड़े किए जा रहे हैं तो कहीं उनकी मरम्मत हो रही है। कई स्थानों पर विज्ञापन बोर्ड भी रास्ता घेर रहे हैं। इससे सड़कें संकरी हो गई हैं और जाम की समस्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

सबसे अधिक परेशानी स्कूलों की छुट्टी के समय होती है। स्कूली बच्चों, वाहनों और राहगीरों की भीड़ के बीच आवागमन प्रभावित होता है। नगर पालिका समय-समय पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने का दावा करती है, लेकिन कुछ ही दिनों में हालात फिर पहले जैसे हो जाते हैं।
------------------
राहगीर बोले-दिन भर लगता है जाम
राहगीर दीपक ने बताया कि फुटपाथ पैदल चलने वालों के लिए बनाया गया था, लेकिन उस पर दुकानें और ठेले लग जाने से सड़क पर चलना पड़ता है। शाम और स्कूल की छुट्टी के समय वाहनों की भीड़ के बीच निकलना मुश्किल हो जाता है।
राहगीर नदीम के अनुसार, जीआईसी से महिला अस्पताल और टैक्सी स्टैंड तक फुटपाथ पर जगह-जगह अतिक्रमण है। छोटे बच्चों और बुजुर्गों को सड़क पर चलना पड़ता है, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है।
राहगीर मोहम्मद आरिफ ने बताया कि फुटपाथ बनने से पैदल चलना आसान होने की उम्मीद थी, लेकिन अब वहां ठेले और दुकानों का सामान रखा रहता है। मजबूरी में सड़क से गुजरना पड़ता है।
राहगीर अंजली मिश्रा का कहना है कि कचहरी मार्ग और जीआईसी के सामने रोजाना जाम की स्थिति रहती है। सड़क किनारे अतिक्रमण और वाहनों की पार्किंग से रास्ता संकरा हो गया है।
-------------------

दुकानों के आगे रखे बोर्ड, तख्त और मेज जैसे स्थायी अतिक्रमण भी बड़ी समस्या हैं। इन्हें चिह्नित किया जा सकता है। जनता की जागरूकता, संगठनों और नागरिक समितियों के सहयोग के साथ नगर पालिका और प्रशासन को व्यापारियों से संवाद बनाए रखना चाहिए।
- डॉ. एससी मिश्रा, प्रोफेसर सेवानिवृत्त
--------

सामान के डिस्प्ले, चबूतरों, गुमटियों और ठेलों के कारण गलियों, सड़कों और फुटपाथों का बड़ा हिस्सा घिर जाता है। समय-समय पर अतिक्रमण हटता है, लेकिन समस्या के स्थायी समाधान और बेहतर पार्किंग व्यवस्था की जरूरत है।
-राम मोहन गुप्त, समाजसेवी साहित्यकार
-----------
समय-समय पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाता है। नगर पालिका की टीम ने पक्के अतिक्रमण, नालियों पर बनी सीढ़ियां आदि भी हटवाई हैं। अतिक्रमणकारियों पर जुर्माना भी लगाया जाता है। जल्द ही अभियान चलाकर सड़कें खाली कराई जाएंगी।

- संजय कुमार, ईओ नगर पालिका लखीमपुर

डॉ. एससी मिश्र

डॉ. एससी मिश्र

डॉ. एससी मिश्र

डॉ. एससी मिश्र

डॉ. एससी मिश्र

डॉ. एससी मिश्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed