सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Shortcuts closed, commuters face longer journeys

Lakhimpur Kheri News: शॉर्टकट बंद, राहगीरों के लिए लंबा हो गया सफर

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 15 Jun 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Shortcuts closed, commuters face longer journeys
शारदा नदी पर बना अस्थाई पैंटून पुल। संवाद
विज्ञापन
महेवागंज/फूलबेहड़। पचपेड़ी घाट का पांटून पुल बंद होने से लखीमपुर और निघासन के बीच का शॉर्टकट रास्ता बंद हो गया है। इससे यात्रियों का सफर करीब 20 किलोमीटर लंबा हो गया है।

पुल की सामग्री हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। अब लोगों को अधिक समय और किराया खर्च कर सफर करना पड़ेगा।
लखीमपुर वाया ढखेरवा निघासन की दूरी करीब 55 किलोमीटर है, जबकि पचपेड़ी (फूलबेहड़) होकर यही दूरी करीब 35 किलोमीटर पड़ती है। अधिकांश लोग इसी मार्ग का उपयोग करते हैं, लेकिन पुल बंद होने से उनकी दिक्कतें बढ़ गई हैं। मानसून सीजन शुरू होने से पहले पीडब्ल्यूडी ने पुल बंद करने की सूचना जारी कर दी है। पुल बंद होने के बाद लोग नाव से नदी पार कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलपुरवा निवासी सीबू ने बताया कि गांव से निघासन की दूरी पहले 18 किलोमीटर थी, अब 50 किलोमीटर का सफर करना पड़ेगा। जरूरत पड़ने पर 10 रुपये देकर नाव से भी नदी पार की जा सकती है। मंगली पुरवा निवासी शमीम ने बताया कि गांव से निघासन की दूरी 16 किलोमीटर है। पुल हटने के बाद अब ढखेरवा होकर 52 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ेगा। इससे समय और किराये दोनों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता देवानंद सागर ने बताया कि हर वर्ष मानसून सीजन में नदी का जलस्तर बढ़ने से पहले अस्थायी पुल हटा लिया जाता है। नदी के स्वरूप के हिसाब से यहां 22 पांटून लगाए गए थे। मानसून समाप्त होने के बाद अक्तूबर में पुल फिर चालू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed