{"_id":"6a3128576d2d962fa0061904","slug":"unknown-person-cuts-down-banana-crop-at-night-in-lakhimpur-kheri-2026-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: अज्ञात व्यक्ति ने रात में काट डाली केले की फसल, किसानों को हजारों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: अज्ञात व्यक्ति ने रात में काट डाली केले की फसल, किसानों को हजारों का नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 16 Jun 2026 04:11 PM IST
लखीमपुर खीरी के निघासन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिर्जागंज में अज्ञात लोगों ने रात में केले की फसल काटकर नष्ट कर दी, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित किसानों ने मामले की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।
निजगंज निवासी गुड्डू उर्फ अफसर अली ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि उसकी कृषि भूमि ग्राम मिर्जागंज में स्थित है, जहां उन्होंने केले की फसल लगा रखी थी। फसल तैयार होने वाली थी। आरोप है कि सोमवार की रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने खेत में घुसकर करीब 70 से 80 केले के पेड़ काटकर नष्ट कर दिए। मंगलवार सुबह खेत पर पहुंचने पर उसे घटना की जानकारी हुई। इससे उसे काफी आर्थिक क्षति हुई है।
वहीं, गांव के ही घुरई ने भी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी करीब एक बीघा क्षेत्रफल में लगी केले की फसल को भी अज्ञात व्यक्ति ने काटकर नष्ट कर दिया है। घटना से क्षेत्र के किसानों में रोष व्याप्त है। पीड़ितों ने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।