सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Local talents shine at Chaiti fair, mesmerizing audience

Lakhimpur Kheri News: चैती मेले में स्थानीय प्रतिभाओं की चमक, दर्शक मंत्रमुग्ध

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 31 Mar 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Local talents shine at Chaiti fair, mesmerizing audience
चैती मेले के सांस्कृतिक मंच पर मनमोहक झांकी प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर का प्राचीन चैती मेला इस बार स्थानीय कलाकारों के लिए बड़ा मंच बनकर उभरा है। सोमवार रात सांस्कृतिक मंच पर प्रस्तुत झांकियों और नृत्यों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
Trending Videos

मनोहारी कला केंद्र व पल्लवी आर्ट ग्रुप के कलाकारों ने सुरेश ठाकुर और सोनू के निर्देशन में गणेश वंदना, हनुमान जी की झांकी और राधा-कृष्ण प्रस्तुति से समा बांधा। शिवा अग्निहोत्री ने मोहे रंग दे लाल और विनीत नटराज ने मैं तो रानी बनूंगी बृजधाम की पर प्रस्तुति दी। अन्नू कोहली, हिमांशू वाजपेई, अनिकेत कोहली, राजेश, रितिक और हिमांशू ने महिषासुर वध, कासली अखाड़ा और बृज की होली की झांकियों से दर्शकों को आकर्षित किया। बच्चों के लिए गोरिल्ला नृत्य खास आकर्षण रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ठाकुर प्रसाद गंगवार, कार्यक्रम अध्यक्ष दीपेंद्र गुप्ता सहित अन्य अतिथियों ने कलाकारों को सम्मानित किया। पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने आभार जताया।

आयोजकों ने बताया कि 01 अप्रैल को शाम सात बजे से मेले में बाल कवि सम्मेलन होगा। वहीं, सीनियर गायन का ऑडिशन 4 अप्रैल को पूर्वाह्न 11 बजे, नगर पालिका सभागार में आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed