{"_id":"698240faa1717ac9c302f0fa","slug":"more-than-325-lakh-answer-sheets-reached-the-district-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-167425-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जिले में पहुंचीं 3.25 लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जिले में पहुंचीं 3.25 लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाएं
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। जिले में परीक्षार्थियों की तैयारियां जोरों पर हैं। कोचिंग से लेकर पुराने प्रश्न-पत्रों में प्रैक्टिस कर छात्र-छात्राएं परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं।
शासन की ओर से जिले को 3,25,000 से अधिक उत्तर पुस्तिकाएं भेजी जा चुकी हैं और अतिरिक्त कॉपियों के आने की उम्मीद है। परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होंगी। जिले में कुल 129 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 90,244 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसमें 49,980 हाईस्कूल और 40,264 इंटरमीडिएट के छात्र शामिल हैं।
उत्तर पुस्तिकाओं की पहली खेप राजकीय इंटर कॉलेज पहुंच गई हैं। इस खेप में 3,24,625 ‘अ’ श्रेणी और 64,000 ‘ब’ श्रेणी की कॉपियां शामिल थीं। जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि सभी उत्तर पुस्तिकाएं 24 घंटे सीसीटीवी और वॉयस रिकॉर्डर की निगरानी में सुरक्षित रखी गई हैं। बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. जगत प्रकाश सिंह ने बताया कि शेष परीक्षा सामग्री प्राप्त होते ही सभी केंद्रों में समय पर वितरण कर दिया जाएगा।
Trending Videos