{"_id":"69824224e5d6baf3b10f12e6","slug":"the-contractor-took-away-the-material-without-constructing-the-overhead-tank-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-167416-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ओवरहेड टैंक का निर्माण कराए बिना सामग्री उठा ले गया ठेकेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ओवरहेड टैंक का निर्माण कराए बिना सामग्री उठा ले गया ठेकेदार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
जोखेपुर गांव में इस स्थान पर बनना है ओवरहेड टैंक। संवाद
विज्ञापन
संसारपुर। जोखेपुर गांव में वर्षों से अधूरा पड़ा ओवरहेड टैंक अब ग्रामीणों के लिए संकट का कारण बन गया है। पाइपलाइन में जगह-जगह लीकेज के चलते ग्राम कुकुहापुर और ग्राम नौगंवा में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इससे न केवल आवागमन प्रभावित हो रहा है, बल्कि लाखों रुपये की लागत से बनी सीसी सड़क भी जलभराव के कारण क्षतिग्रस्त हो रही है।
ग्राम प्रधान मुनीष वर्मा ने आरोप लगाया कि एक माह पहले ठेकेदार ने निर्माण सामग्री मौके पर भेजी थी, लेकिन उसे बिना काम पूरा किए वापस उठा ले गया। उन्होंने कहा कि दिन में दो बार दो-दो घंटे डायरेक्ट मोटर से जलापूर्ति की जाती है, लेकिन यह केवल अस्थायी समाधान है और समस्या जस की तस बनी हुई है।
ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के एरिया मैनेजर, जेई और संबंधित अधिकारियों को कई बार अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीण विनोद कुमार, चंद्रशेखर, रोहित कुमार, अवधेश कुमार, दीपक कुमार, जगदंबा प्रसाद और राममूर्ति सहित अन्य लोग जलभराव और अधूरा निर्माण तुरंत पूरा करने की मांग कर रहे हैं। जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता अविनाश गुप्ता ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। इसको दिखवाने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल, संसारपुर क्षेत्र में कोई भी नई योजना का काम नहीं चल रहा है। पुरानी योजना हो सकती है।
Trending Videos