फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Municipal administration swung into action, installing pumping sets at six locations

Lakhimpur Kheri News: हरकत में आया पालिका प्रशासन, छह स्थानों पर लगाए पंपिंग सेट

Sun, 19 Jul 2026 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 19 Jul 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Municipal administration swung into action, installing pumping sets at six locations
मोहल्ला ​शिवकालोनी में इंजन लगाकर निकाला जा रहा पानी। संवाद
लखीमपुर खीरी। जलभराव की समस्या पर खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद शनिवार को नगर पालिका प्रशासन हरकत में आया। अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर जलनिकासी अभियान तेज कर दिया। शहर के छह स्थानों पर पंपिंग सेट, मोटर और सैम्पवेल के माध्यम से पानी निकाला गया। कई जगह देर शाम तक जलनिकासी चलती रही।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने अधिकारियों के साथ जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। जहां पानी का ठहराव मिला, वहां तत्काल पंपिंग सेट लगवाकर जलनिकासी शुरू कराई गई। शिव कॉलोनी, कांशीराम आवास और डीसी रोड पर पंपिंग सेटों से पानी निकाला गया। जिन स्थानों पर नाले चोक होने से निकासी प्रभावित थी, वहां जेसीबी से कूड़ा और सिल्ट हटवाकर सफाई कराई गई।
विज्ञापन

एलआरपी, डॉन बॉस्को, नहरिया, निघासन रोड और गढ़ी रोड समेत कई क्षेत्रों में नालों की सफाई कर जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त की गई। पालिका अध्यक्ष ने अधिकारियों-कर्मचारियों को बारिश के दौरान जलभराव की शिकायतों का तत्काल निस्तारण करने और किसी भी क्षेत्र में पानी का ठहराव होने पर बिना देरी जलनिकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. इरा श्रीवास्तव ने बताया कि जिन गलियों का पानी सैम्पवेल तक नहीं पहुंच रहा है, वहां पंपिंग सेट या मोटर लगवाए गए, जिससे जलभराव का पानी निकाला जा सके।----------
इन स्थानों पर लगाए गए पंपिंग सेट व मोटर

डीसी रोड - पंपिंग सेट
शिव कॉलोनी - पंपिंग सेट
गंगोत्री नगर - पंपिंग सेट व सैम्पवेल
ऑफीसर्स कॉलोनी - पंपिंग सेट
डॉन बॉस्को नहरिया - मोटर
पंजाबी कॉलोनी - सैम्पवेल व मोटर

मोहल्ला शिवकालोनी में इंजन लगाकर निकाला जा रहा पानी। संवाद

मोहल्ला शिवकालोनी में इंजन लगाकर निकाला जा रहा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed