सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nepal elections: Army on guard in far west

नेपाल चुनाव : सुदूर पश्चिम में सेना का पहरा

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 17 Feb 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Nepal elections: Army on guard in far west
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल में पांच मार्च को होने वाले प्रतिनिधि सभा के निर्वाचन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर ली गई है। भयरहित और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए सेना ने कमर कस ली है।
Trending Videos

सुदूर पश्चिम प्रदेश के नौ जिलों में से सात जिलों के कारागारों और हवाई अड्डों की सुरक्षा कमान अब सेना के हाथों में है। राष्ट्रपति से सेना परिचालन की औपचारिक स्वीकृति मिलने के बाद देशभर में कुल 79,727 जवानों को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सेना को विशेष रूप से मतदान केंद्रों, हवाई अड्डों और कारागारों जैसे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों की सुरक्षा का जिम्मा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार से सुदूरपश्चिम के कैलाली, कंचनपुर, डोटी, डडेलधुरा, अछाम, दार्चुला और बझांग जिलों में सेना की तैनाती प्रभावी हो गई है। प्रदेश के अन्य दो जिलों, बैतड़ी और बाजुरा में कारागार फिलहाल निर्माणाधीन हैं। इसके चलते वहां अभी सेना को तैनात नहीं किया गया है। कैलाली सुदूर पश्चिम प्रदेश पुलिस कार्यालय के एसपी बोहरा ने बताया कि प्रदेश के मैदानी जिलों के साथ-साथ पहाड़ी इलाकों के संवेदनशील स्थानों पर भी सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed