फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Only breast milk for the first six months, a strong shield against diseases

Lakhimpur Kheri News: पहले छह महीने केवल मां का दूध, बीमारियों से बचाव की मजबूत ढाल

Sun, 02 Aug 2026 10:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 02 Aug 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Only breast milk for the first six months, a strong shield against diseases
लखीमपुर खीरी। नवजात के लिए मां का दूध सबसे सुरक्षित और संपूर्ण आहार है। जिला महिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि जन्म के तुरंत बाद मिलने वाला पहला पीला गाढ़ा दूध (कोलोस्ट्रम) रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जन्म से छह माह तक शिशु को केवल मां का दूध देना चाहिए। इस दौरान पानी, शहद, घुट्टी या अन्य आहार की जरूरत नहीं होती। स्तनपान से डायरिया, निमोनिया और अन्य संक्रमणों का खतरा कम होता है तथा शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास बेहतर होता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्तनपान से मां को भी लाभ मिलता है। गर्भाशय जल्दी सामान्य होता है और स्तन व गर्भाशय कैंसर का खतरा कम हो सकता है। छह माह बाद पूरक आहार शुरू करें, लेकिन दो वर्ष या उससे अधिक समय तक स्तनपान जारी रखना बच्चे के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। बाजार के विकल्प मां के दूध का स्थान नहीं ले सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed