{"_id":"6946e35bd1b9b805d60e58a5","slug":"overbridge-may-start-in-fardhan-from-31st-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-164041-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: फरधान में 31 से शुरू हो सकता है ओवरब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: फरधान में 31 से शुरू हो सकता है ओवरब्रिज
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 20 Dec 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
फरधान में ओवरब्रिज के किनारे कर्व लाइन बनाते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
फरधान। बीतते वर्ष में कस्बे में ओवरब्रिज का निर्माण भी समापन की ओर है। इसे 25 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। सबकुछ ठीक रहा तो 31 दिसंबर को ओवरब्रिज का उद्घाटन हो जाएगा। इससे राहगीरों की दिक्कतें समाप्त हो जाएंगी। ओवरब्रिज के चारों तरफ सुरक्षा की दृष्टि से कर्व का निर्माण कराया जा रहा है। यह तीन-चार दिनों में पूरा हो जाएगा।
फरधान रेलवे क्रॉसिंग पर फरवरी, 2021 से ओवरब्रिज का निर्माण हो रहा है। शुरू में कोरोना की दूसरी लहर के चलते लाॅकडाउन लगा रहा। इस वजह से कार्य की रफ्तार धीमी हो गई। रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज बनने के बाद अधूरा काम पूरा करने में काफी समय लगा। रेलवे लाइन के ऊपर बने ओवरब्रिज पर और ओवरब्रिज के दोनों ओर सड़क बनाने में कई महीने लग गए।
ओवर ब्रिज की रंगाई-पुताई हो चुकी है। इस समय ओवरब्रिज के दोनों तरफ और ऊपर सड़क किनारे ओवरब्रिज की सुरक्षा के लिए कर्व लाइन का निर्माण किया जा रहा है। इससे कोई वाहन ओवरब्रिज के किनारे की दीवारों में न लगने पाए।
वीसी आईपीएल कंपनी के इंजीनियर रामनवल ने बताया कि कर्व लाइन का निर्माण पूरा होने के बाद ओवरब्रिज चालू कर दिया जाएगा। इसका उद्घाटन 15 दिसंबर को होना था, लेकिन कुछ कमी की वजह से टल गया था। अब इसका उद्घाटन 31 दिसंबर को होगा।
तीन सालों से जाम का दंश झेल रहे राहगीर
फरधान में रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनने में लगभग पांच साल लग गए। तीन वर्षों से फरधान क्राॅसिंग से निकलने वाले लोग जाम का दंश झेल रहे हैं। ओवरब्रिज शुरू न होने से राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कस्बे के व्यापारी पुनीत तिवारी, अंकुश मिश्र, अमित मिश्र, अनिल श्रीवास्तव और अच्छेलाल वर्मा का कहना है कि पुल का निर्माण पूरा हो चुका है। इसे जल्द चालू कर दिया जाना चाहिए, जिससे जाम से निजात मिले।
बॉक्स
टोल टैक्स में भी होगा इजाफा
पीलीभीत बस्ती मार्ग पर बौठा गांव के पास लगा टोल बना है। इसकी शुरुआत दस सितंबर, 2025 से हो चुकी है। अभी तक यहां केवल सड़क का टोल टैक्स देना पड़ता था। ओवरब्रिज शुरू होते ही टोल टैक्स में भी इजाफा होगा। टोल मैनेजर पिंटू गुप्ता ने बताया कि अभी केवल सड़क का टोल पड़ रहा है। ओवरब्रिज शुरू होने पर टोल में बढ़ोतरी होगी। इसका निर्धारण बाद में किया जाएगा।
Trending Videos