पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Parking on half the road, traffic jam on the entire route

Lakhimpur Kheri News: आधी सड़क पर पार्किंग, पूरे मार्ग पर जाम

Sun, 28 Jun 2026 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 28 Jun 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Parking on half the road, traffic jam on the entire route
राजापुर चौराहे पर फ्लाईओवर चढ़ने वाले रास्ते के पास खड़ी बसें। संवाद
लखीमपुर खीरी। शहर में कई स्थानों पर सड़क किनारे भारी वाहनों की पार्किंग और सड़क किनारे ही उनकी मरम्मत के कारण आधी सड़क घिर रही है, जिससे पूरे मार्ग पर जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन

एलआरपी रोड, राजापुर फ्लाईओवर, पीलीभीत-बस्ती हाईवे और छाउछ चौराहे के आसपास बसें, ट्रक और अन्य भारी वाहन घंटों सड़क पर खड़े रहते हैं। इससे न केवल आवागमन प्रभावित होता है, बल्कि हर समय हादसे का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन

सबसे अधिक समस्या राजापुर फ्लाईओवर के चढ़ान से पहले देखने को मिलती है। यहां रोडवेज बसों समेत अन्य बड़े वाहन सड़क किनारे खड़े रहते हैं, जिससे फ्लाईओवर पर चढ़ने और उतरने वाले वाहनों की रफ्तार अचानक धीमी हो जाती है। कई बार वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाने पड़ते हैं और व्यस्त समय में जाम लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलआरपी चौराहा ओवरब्रिज के किनारे और छाउछ चौराहे के आगे पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर भी बड़े वाहनों की मरम्मत सड़क किनारे ही की जाती है। हाईवे किनारे कई स्थानों पर वाहन कई-कई घंटों तक खड़े रहते हैं, जिससे विशेषकर रात के समय दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है।
-----
गांधी विद्यालय के सामने सड़क घेर रहे वाहन
गांधी विद्यालय के सामने डिवाइडर के कारण पहले से संकरी सड़क पर चार पहिया वाहनों की मरम्मत, सजावट और पार्किंग खुलेआम होती है। इससे एक लेन लगभग घिर जाती है और स्कूल आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा राहगीरों को जोखिम उठाकर निकलना पड़ता है। शहर के लोगों ने सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों और सड़क किनारे चल रही मरम्मत की दुकानों के खिलाफ अभियान चलाने की मांग की है। साथ ही हाईवे और प्रमुख मार्गों पर नियमित निगरानी बढ़ाने की भी मांग की, ताकि जाम और संभावित हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।
---------
इस मामले की शिकायत भी मिली है। टीम लगातार निगरानी करती है और हाईवे पर अतिक्रमण करने वालों के चालान भी किए जाते हैं। पूरे मामले को गंभीरता से दिखवाया जाएगा और कार्रवाई होगी, जिससे आवागमन में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

-शांति भूषण सिंह, एआरटीओ

राजापुर चौराहे पर फ्लाईओवर चढ़ने वाले रास्ते के पास खड़ी बसें। संवाद

राजापुर चौराहे पर फ्लाईओवर चढ़ने वाले रास्ते के पास खड़ी बसें। संवाद

राजापुर चौराहे पर फ्लाईओवर चढ़ने वाले रास्ते के पास खड़ी बसें। संवाद

राजापुर चौराहे पर फ्लाईओवर चढ़ने वाले रास्ते के पास खड़ी बसें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed