{"_id":"6a4160c2ce572b7ab6073bf1","slug":"two-groups-clash-over-a-lost-mobile-phone-six-people-injured-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-178581-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: खोए हुए मोबाइल फोन की पूछताछ पर दो पक्ष भिड़े... छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: खोए हुए मोबाइल फोन की पूछताछ पर दो पक्ष भिड़े... छह लोग घायल
Sun, 28 Jun 2026 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमियाबेहड़। पढुआ थाना क्षेत्र के गांव बल्दीपुरवा में खोए मोबाइल फोन के बारे में पूछताछ को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें छह लोग घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल और वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पंचायत पढ़ुआ के गांव बल्दीपुरवा निवासी शिवम कुमार का मोबाइल फोन कई महीने पहले खो गया था। ग्रामीणों के मुताबिक, 26 जून को मोबाइल फोन गांव के ही विदेश के पास मिला। मोबाइल फोन उसके पास कैसे पहुंचा, इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। विवाद में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक पक्ष से विनोद मौर्य, प्रमोद, राकेश, इंद्रेश, राधेश्याम और पल्टू तथा दूसरे पक्ष से विदेश, हरगोविंद, घनश्याम और दरबारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
सीओ निघासन शिवम कुमार ने बताया कि घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।