सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Petrol-diesel crisis deepens in Dhaurahara and Khamaria areas of Lakhimpur Kheri

लखीमपुर खीरी में ईंधन संकट: पंपों पर ‘नो स्टॉक’ की स्थिति, लोगों की बढ़ी परेशानी; पुलिस ने संभाली व्यवस्था

अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Mon, 20 Apr 2026 08:48 PM IST
विज्ञापन
सार

लखीमपुर खीरी के धौरहरा और खमरिया क्षेत्रों में पेट्रोल-डीजल का संकट गहरा गया है। अधिकांश पंपों पर ‘नो स्टॉक’ की स्थिति है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। पुलिस ने ईसानगर में व्यवस्था संभालकर लाइन से ईंधन वितरण कराया।

Petrol-diesel crisis deepens in Dhaurahara and Khamaria areas of Lakhimpur Kheri
व्यवस्था सुधारने खुद पंप पर खड़े हुए एसओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

लखीमपुर खीरी के धौरहरा व खमरिया क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल का संकट गहराता जा रहा है। रविवार दोपहर से धौरहरा, सिसैया लालजीपुरवा, रामनगर लहबड़ी समेत अधिकांश पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म हो गया, जिससे वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 
Trending Videos


वहीं सोमवार दोपहर तक खमरिया क्षेत्र के बैबहा, बेटहा सहित कस्बे के सभी पंपों पर भी ‘नो स्टॉक’ की स्थिति बन गई, जिससे समस्या और बढ़ गई। धौरहरा कस्बे सहित लालजीपुरवा, कफारा, खमरिया, बैबहा सभी सभी पंपों पर ईधन का संकट गहराता नजर आ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी वजह पड़ोसी जनपद बहराइच के लोगों का डीजल पेट्रोल लेकर जाना बताया जाता है। इसके अलावा लोग अब भंडारण भी कर दुश्वारियों को बढ़ावा दे रहे हैं।  ईंधन न मिलने से जहां स्थानीय लोगों को लंबी दूरी तय कर अन्य स्थानों के पंपों की ओर रुख करना पड़ा।

ईसानगर में व्यवस्था सुधारने खुद पंप पर खड़े हुए एसओ
ईसानगर कस्बे के एक पेट्रोल पंप पर बढ़ती भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति को देखते हुए डीलर ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निर्मल तिवारी ने खुद मोर्चा संभालते हुए लाइन लगवाकर ईंधन वितरण शुरू कराया। पुलिस की मौजूदगी में नियंत्रित तरीके से पेट्रोल-डीजल बंटवाया गया, जिससे कुछ हद तक अफरा-तफरी पर काबू पाया जा सका।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले दो दिनों से ईंधन आपूर्ति बाधित है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही। अचानक हुए इस संकट से आमजन के साथ-साथ व्यापारियों और किसानों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।

सवाल यह है कि-
  • आखिर अचानक ईंधन आपूर्ति क्यों बाधित हुई?
  • कब तक सामान्य होगी सप्लाई व्यवस्था?
  • प्रशासन इस संकट से निपटने के लिए क्या ठोस कदम उठा रहा है?
  • लोगों ने प्रशासन से जल्द आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है, ताकि जनजीवन सामान्य हो सके।

डीलरों को डिमांड बढ़ाकर ईधन मंगवाने के लिए कहा गया है, आ भी रहा है रात तक सभी पंपों पर ईधन उपलब्ध होगा, लोग अफवाहों से बचे, ईधन की कोई कमी नहीं है। -शशिकांत मणि, एसडीएम धौरहरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed