{"_id":"6a6e2de326faf6cd1209a37d","slug":"potholes-reveal-the-reality-of-repair-claims-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-181451-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मरम्मत के दावों की हकीकत बता रहे गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मरम्मत के दावों की हकीकत बता रहे गड्ढे
Sat, 01 Aug 2026 11:03 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
शिव कॉलोनी की ऊबड़ खाबड़ सड़क। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बरसात में शहर की जर्जर सड़कें लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई हैं। बारिश से पहले मरम्मत के नगर पालिका के दावों के बावजूद कई प्रमुख मार्ग और मोहल्लों की सड़कें बदहाल हैं। गड्ढों, उखड़ी सड़कों और जलभराव से वाहन चालकों व पैदल राहगीरों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है।
आर्यकन्या चौराहे से बक्सा मार्केट होते हुए मेला रोड, इमली चौराहे से मेला मैदान चौराहा, मेला मैदान से गढ़ी रोड तथा कचहरी रोड से सीतापुर आई हॉस्पिटल, जीजीआईसी होते हुए दुखहरणनाथ मंदिर तक का मार्ग लंबे समय से जर्जर है और पुनर्निर्माण का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
शिव कॉलोनी, गुटैय्याबाग, बलदेव नगर, महाराज नगर, पटेल नगर, हिदायत नगर और गंगोत्रीनगर समेत कई मोहल्लों में सड़कें उखड़ी हैं। कहीं इंटरलॉकिंग धंस गई है तो कहीं गलियां अब भी कच्ची हैं। लोगों का कहना है कि सभासदों और नगर पालिका से कई बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
इसमें महाराजनगर मोहल्ले की सड़क करीब 12-13 साल पहले बनी थीे, जो गड्ढों में तब्दील होकर चलने लायक नहीं बची है। गुटैय्याबाग की सड़क करीब सात साल पहले बनी थी, जो अब काफी जर्जर हो चुकी है। शिव काॅलोनी की सड़क बने भी नौ-दस साल हो चुके हैं, जबकि पटेलनगर की सड़क भी 10 साल पहले बनी थी।
शिव कॉलोनी के सभासद मनोज पाल ने बताया कि जर्जर सड़कों के प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं। कुछ सड़कें बन गई हैं, बाकी भी जल्द बनेंगी। गुटैय्याबाग की सभासद तमीजन बानो ने कहा कि मोहल्ला बड़ा है। इस कार्यकाल में दो सड़कें ही बन सकी हैं, बाकी के प्रस्ताव लंबित हैं।
बरखेरवा वार्ड के सभासद आनंदमई ने बताया कि गैस और जल निगम की पाइपलाइन के लिए खोदाई से सड़कें खराब हुई हैं। बारिश के बाद निर्माण कराया जाएगा।
महाराज नगर की सभासद शमीम बानो ने बताया कि वार्ड की अधिकांश सड़कें बन चुकी हैं, दो-तीन सड़कें खराब हैं, जिनके प्रस्ताव भेजे गए हैं। हिदायत नगर के सभासद समसुल हसन ने कहा कि बजट की कमी से कई काम लंबित हैं और हर बोर्ड बैठक में प्रस्ताव देने के बाद भी स्वीकृति नहीं मिल रही।
सड़क लंबे समय से टूटी है। बरसात में गड्ढों में पानी भरने से निकलना मुश्किल हो जाता है। कई शिकायतों के बाद भी स्थायी समाधान नहीं हुआ।
-पृथ्वीपाल, निवासी पटेल नगर
गलियों में जगह-जगह सड़क उखड़ी है। बारिश में कीचड़ और जलभराव से पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। प्रशासन से जल्द मरम्मत की मांग है।
-खुशबू, निवासी शिव कॉलोनी
सभी वार्डों की सड़कों के प्रस्ताव पास हो चुके हैं। प्रत्येक वार्ड से पांच-पांच सड़कें ली गई हैं। करीब छह करोड़ रुपये के बजट से काम जल्द शुरू होगा। तीनों मुख्य सड़कें भी स्वीकृत हैं और बारिश के बाद उनका निर्माण कराया जाएगा।
-डॉ. इरा श्रीवास्तव, पालिका अध्यक्ष

शिव कॉलोनी की ऊबड़ खाबड़ सड़क। संवाद

शिव कॉलोनी की ऊबड़ खाबड़ सड़क। संवाद

शिव कॉलोनी की ऊबड़ खाबड़ सड़क। संवाद

शिव कॉलोनी की ऊबड़ खाबड़ सड़क। संवाद