{"_id":"6a6798b66ed9629ebf0e0fd7","slug":"protested-by-planting-paddy-now-laying-the-foundation-stone-for-the-same-road-and-drain-construction-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-180974-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: धान रोपकर जताया विरोध, अब उसी सड़क-नाली निर्माण का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: धान रोपकर जताया विरोध, अब उसी सड़क-नाली निर्माण का शिलान्यास
Mon, 27 Jul 2026 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
सड़क व नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास करते हुए विधायक व अन्य अधिकारी। स्रोत: बीडीओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। बदहाल सड़क पर धान रोपकर विरोध जताने वाले सदर ब्लॉक के झिसिया मजरा के ग्रामीणों को अब राहत की उम्मीद है। गांव में करीब 200 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। सदर विधायक योगेश वर्मा और बीडीओ संदीप कुमार ने संयुक्त रूप से निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।
ग्रामीण लंबे समय से सड़क और जल निकासी की समस्या उठा रहे थे। बरसात में जलभराव और कीचड़ से आवागमन मुश्किल होने पर कुछ दिन पहले उन्होंने सड़क पर धान रोपकर विरोध जताया था। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू कराया गया। बीडीओ संदीप कुमार ने बताया कि इंटरलॉकिंग सड़क के साथ नाली बनने से जलभराव की समस्या दूर होगी और आवागमन में सुविधा मिलेगी।