सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Public awareness bike rally organized for Kirtanmayi Pad Yatra

Lakhimpur Kheri News: कीर्तनमयी पद यात्रा के लिए निकाली जनजागरण बाइक रैली

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 31 Mar 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Public awareness bike rally organized for Kirtanmayi Pad Yatra
बाइक रैली में मौजूद लोग। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। हनुमान जन्मोत्सव पर प्रस्तावित कीर्तनमयी पद यात्रा के जनजागरण के लिए मंगलवार को शहर में बाइक रैली निकाली गई। रैली शहीद नसीरुद्दीन मेमोरियल मैदान से शुरू होकर प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए निकली।
Trending Videos

रैली संयोजक राजू अग्रवाल ने बताया कि अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को 2 अप्रैल को आयोजित होने वाली पद यात्रा में शामिल होने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने नागरिकों से परिवार सहित गुलरीपुरवा हनुमान मंदिर तक निकलने वाली पद यात्रा में भाग लेने की अपील की। रैली के दौरान शहरवासियों को कार्यक्रम की जानकारी दी गई और आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया गया। इस दौरान सदर विधायक योगेश वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, महामंत्री आशू मिश्रा, कुलभूषण सिंह, उमाशंकर मिश्रा, पारुल गुप्ता, सुनील सिंह, बजरंग शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

बाइक रैली में मौजूद लोग। संवाद

बाइक रैली में मौजूद लोग। संवाद- फोटो : 1

बाइक रैली में मौजूद लोग। संवाद

बाइक रैली में मौजूद लोग। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed