सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   RC of 41 school vehicles suspended for not getting fitness done

Lakhimpur Kheri News: फिटनेस न कराने पर 41 स्कूली वाहनों की आरसी निलंबित

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 19 Mar 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
RC of 41 school vehicles suspended for not getting fitness done
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सभी वाहनों का फिटनेस अनिवार्य है, बावजूद इसके जिले के 41 स्कूली वाहन बिना फिटनेस दौड़ाए जा रहे थे, इनपर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने इन वाहनों की आरसी निलंबित कर दी है। इ
Trending Videos

परिवहन विभाग में 835 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं, इसमें 51 वाहनों की फिटनेस नहीं कराई गई है। विभाग ने संबंधित वाहन स्वामियों के साथ ही स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी कर फिटनेस कराने के निर्देश दिए। कुछ ने तो फिटनेस कराने के लिए आवेदन कर दिया, लेकिन 41 वाहनों की ओर से न तो नोटिस का जवाब दिया न ही फिटनेस कराने की कोई प्रक्रिया शुरू की गई। विभाग ने गंभीरता दिखाते हुए अंतिम नोटिस जारी कर 41 वाहनों की आरसी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ शांति भूषण पांडेय ने बताया ने बताया कि संबंधित वाहन स्वामियों को कई बार नोटिस जारी किया, लेकिन फिटनेस नहीं कराई गई। ऐसे में आरसी निलंबित की गई। आरसी निलंबित होने के बाद अब यह वाहन संचालित नहीं हो सकते हैं। तीन महीने में निर्धारित जुर्माना जमा कराते हुए वाहनों की फिटनेस कराते हैं, तो आरसी बहाल कर दी जाएगी। नहीं तो आरसी निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
----------------
15 दिन चलेगा विशेष अभियान
-एआरटीओ शांति भूषण पांडेय ने बताया कि स्कूल वाहनों की जांच के लिए एक से 15 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। वाहनों की फिटनेस सहित सभी बिंदुओं की जांच की जाएगी। कुछ भी कमी मिलती है तो सीज की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed