{"_id":"69c181cd7530142d6b095345","slug":"resolution-day-marred-by-land-disputes-negligible-resolution-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-171065-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जमीन विवादों में फंसा समाधान दिवस, निस्तारण नगण्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जमीन विवादों में फंसा समाधान दिवस, निस्तारण नगण्य
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
माखनलाल
- फोटो : स्रोत : विभाग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/गोला गोकर्णनाथ। संपूर्ण समाधान दिवस में जमीन संबंधी मामलों के निस्तारण की स्थिति सवालों में है। सोमवार को गोला तहसील में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में बड़ी संख्या में ऐसे फरियादी पहुंचे, जो एक से डेढ़ साल से अधिक समय से जमीन संबंधी मामलों में भटक रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याएं अब तक हल नहीं हो सकीं।
कार्यक्रम में कुल 47 शिकायतें आईं, जिनमें से मात्र तीन का ही मौके पर निस्तारण हो सका। डीएम ने शेष मामलों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान डीएम, एसपी डॉ. ख्याति गर्ग, सीडीओ अभिषेक कुमार और एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। इनमें आवास की चाबियां, केसीसी स्वीकृति पत्र, पारिवारिक लाभ सहायता और पेंशन स्वीकृति पत्र शामिल रहे। उधर मोहम्मदी में एसडीएम चलुबुराज आर ने 24 शिकायतें सुनीं, लेकिन एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका।
-- -- -- -- -- -- --
कानूनगो पर घूस लेने का आरोप
खुशहालपुर गांव की प्रेमा देवी ने आरोप लगाया कि ग्रंट नंबर 11 की जमीन की पैमाइश के लिए कानूनगो ने उनसे 10 हजार रुपये लिए। पैमाइश के बाद अधिक रकबा निकलने के बावजूद न्यायालय में गलत रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी गई, जिससे उनका वाद निरस्त हो गया। पीड़िता ने रुपये वापस दिलाने की मांग की है।
-- -- -- -- -- --
एक साल से नहीं मिला कब्जा
पैमाइश होने के बावजूद पट्टे की जमीन पर कब्जा नहीं मिल पाया। एक वर्ष में कई बार प्रार्थना पत्र और संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई।
-माखनलाल, बेलहरी
-- -- -- --
रास्ते पर कब्जा, सालों से नहीं हुआ निस्तारण
रास्ते का विवाद कई वर्षों से लंबित है। लोगों ने रास्ते पर कब्जा कर रखा है, जिससे आने-जाने में परेशानी होती है। शिकायत के बावजूद रास्ता खाली नहीं कराया गया।
-रमेश कुमार, बेलहा सिकटिया
Trending Videos

माखनलाल- फोटो : स्रोत : विभाग

माखनलाल- फोटो : स्रोत : विभाग