सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ten more tests including heart, hormone and cancer will also be conducted in the district hospital.

Lakhimpur Kheri News: हार्ट, हार्मोन और कैंसर समेत दस और जांचें भी होंगी जिला अस्पताल में

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 23 Mar 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Ten more tests including heart, hormone and cancer will also be conducted in the district hospital.
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब जिला अस्पताल में 10 महत्वपूर्ण जांचें शुरू की जा रही हैं, जिससे मरीजों को निजी लैब पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
Trending Videos

अस्पताल प्रशासन ने बताया है कि एलएच, एएसएच, पीआरएल, पीएसए, सीए-125, सीमेन एनालिसिस, विटामिन डी3, विटामिन बी12, ट्रोपोनिन-आई (हार्ट अटैक जांच) और वायरल लोड जैसी जांचें अस्पताल में ही उपलब्ध होंगी। इससे महिलाओं, पुरुषों और गंभीर बीमारियों से जुड़े मरीजों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरके कोली ने बताया कि इन जांचों के शुरू होने से बांझपन, हार्मोनल असंतुलन, कैंसर की आशंका, दिल की बीमारी और संक्रमण से जुड़े मामलों की समय पर पहचान हो सकेगी।
उन्होंने कहा कि अब तक इन जांचों के लिए मरीजों को महंगे निजी लैब का सहारा लेना पड़ता था, जिससे समय और पैसा दोनों खर्च होते थे। अस्पताल में सुविधा शुरू होने से जांच प्रक्रिया तेज होगी और इलाज में भी तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed