{"_id":"69c254fed2308c948b00a105","slug":"villagers-capture-leopard-that-attacked-them-in-lakhimpur-kheri-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: ग्रामीणों पर हमला करने वाले तेंदुए को लोगों ने पकड़ा, लाठी से दबाकर रस्सी से बांधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: ग्रामीणों पर हमला करने वाले तेंदुए को लोगों ने पकड़ा, लाठी से दबाकर रस्सी से बांधा
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:45 PM IST
विज्ञापन
सार
लखीमपुर खीरी के मझगईं क्षेत्र में मंगलवार को खेत में काम कर रहे दो ग्रामीणों पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। घटना के बाद लोगों ने घेराबंदी कर तेंदुए को पकड़ लिया।
ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ा
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
विस्तार
लखीमपुर खीरी के मझगईं क्षेत्र की ग्राम पंचायत बेलाकलां के लोहरा गांव में ग्रामीणों ने एक तेंदुए को पकड़ लिया। इससे पहले तेंदुए ने खेत में काम कर रहे दो ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था, जिसके बाद अन्य लोगों ने घेर कर तेंदुए को पकड़ लिया। तेंदुआ कई दिनों से इलाके में घूम रहा था।
Trending Videos
जानकारी के मुताबिक मझगईं के बेलाकलां में गन्ना गुड़ाई कर रहे लोहरा विरान निवासी बबलू (38 वर्ष) व रामनरेश (44 वर्ष) पर तेंदुआ ने मंगलवार दोपहर हमला कर दिया। यह देखकर आसपास के खेतों में मौजूद ग्रामीणों ने दोनों लोगों को तेंदुए से बचाया। इसके बाद तेंदुए को घेर कर पकड़ लिया और लाठी से दबाकर उसे काबू में करने के बाद रस्सी से बांध दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग के प्रति ग्रामीणों में दिखा आक्रोश
तेंदुए के हमले में घायल हुए बबलू और रामनरेश को 108 एंबुलेंस से पालिया सीएचसी ले जाया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग को पहले ही कई बार सूचना दी गई थी, लेकिन समय पर कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई। हालांकि तेंदुए के पकड़े जाने की सूचना मिलने बाद वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, पिंजरा भी मंगाया गया। बताया गया कि तेंदुए को सुरक्षित तरीके से उसमें कैद कर जंगल में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन