सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   No form was sold on the first day for the post of Bar President.

Lakhimpur Kheri News: बार अध्यक्ष पद के लिए पहले दिन नहीं बिका कोई पर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 23 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
No form was sold on the first day for the post of Bar President.
पलिया बार एसोसिएशन के चुनाव में नामांकन प्रक्रिया में मौजूद अधिवक्ता। स्रोत: बार एसोसिएशन
विज्ञापन
पलियाकलां। पलिया बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन विभिन्न पदों के लिए अधिवक्ताओं में उत्साह दिखा, लेकिन अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद के लिए एक भी नामांकन पत्र नहीं खरीदा गया।
Trending Videos

सहायक निर्वाचन अधिकारियों की जारी सूची के अनुसार वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए एड. धर्मराज शाक्य ने पर्चा लिया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए एड. कमलेश कुमार और एड. राजीव सिंह ने दावेदारी पेश की। मंत्री पद के लिए एड. सतीश सिंह और एड. अरुण कुमार अवस्थी ने नामांकन पत्र खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष पद के लिए एड. उपेंद्र राणा ने रुचि दिखाई, जबकि संयुक्त मंत्री पद के लिए एड. शशिकांत सिंह और एड. शेखर नाग ने पर्चे लिए। पहले ही दिन कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए एड. राजीव सिंह और संयुक्त मंत्री पद के लिए एड. शेखर नाग ने अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए।
दूसरी ओर अंकेक्षक, गवर्निंग काउंसिल (वरिष्ठ व कनिष्ठ) और पुस्तकालयाध्यक्ष जैसे पदों के लिए पहले दिन कोई नामांकन नहीं हुआ। पूरी प्रक्रिया मुख्य निर्वाचन अधिकारी एड. रविंद्र शर्मा की अध्यक्षता में कराई जा रही है। उनके साथ सहायक निर्वाचन अधिकारियों में एड. राम नरेश, एड. इंतजार हुसैन खान, एड. भागीरथ शाक्य, एड. संजय राठौर, एड. दीपक पांडे, एड. भारत भूषण और विकास गुप्ता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed