{"_id":"69cc066ade49ae6f3b071f5e","slug":"relief-from-traffic-jams-rajapur-canal-pulia-four-lane-in-final-stage-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-171706-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जाम से मिलेगी राहत, राजापुर-नहर पुलिया फोरलेन अंतिम चरण में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जाम से मिलेगी राहत, राजापुर-नहर पुलिया फोरलेन अंतिम चरण में
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
राजापुर मार्ग पर चल रहा कार्य। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर में राजापुर चौराहे से नहर पुलिया तक सड़क चौड़ीकरण का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। फरवरी 2025 से करीब एक साल तक चले निर्माण कार्य के बाद अब डामर की अंतिम परत, फिनिशिंग और डिवाइडर पेंटिंग का काम तेजी से कराया जा रहा है।
लोक निर्माण विभाग ने 6.93 करोड़ रुपये की लागत से 930 मीटर लंबी इस सड़क को फोरलेन में विकसित किया है। फरवरी 2025 में शुरू हुए प्रोजेक्ट में सड़क की चौड़ाई सात मीटर से बढ़ाकर 14 मीटर की गई और बीच में डिवाइडर बनाया गया, जिससे यातायात अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित होगा।
निर्माण के दौरान स्थानीय लोगों और दुकानदारों को लंबे समय तक धूल, खोदाई और कारोबार प्रभावित होने जैसी समस्याएं झेलनी पड़ीं। कई दुकानों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा।
दुकानदार सलीम खान और सिराज ने बताया कि कामकाज काफी समय तक प्रभावित रहा, लेकिन अब सड़क बन जाने से व्यापार दोबारा पटरी पर लौटने की उम्मीद है। राजेश वर्मा, जितेंद्र और कुलदीप का कहना है कि सड़क बनने से जाम से राहत मिलेगी और आवागमन आसान होगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, निर्माण लगभग पूरा है और जल्द ही सड़क पूरी तरह चालू कर दी जाएगी, जिससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
Trending Videos