{"_id":"6a5a7980c4afbf9f900a68d5","slug":"sanitation-worker-killed-four-injured-in-bike-collision-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-180133-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बाइकों की भिड़ंत से सफाई कर्मी की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बाइकों की भिड़ंत से सफाई कर्मी की मौत, चार घायल
Sat, 18 Jul 2026 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
मृतक कुलदीप कुमार की फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पसगवां। जंगबहादुरगंज-मोहम्मदी मार्ग पर शुक्रवार को ग्राम मड़वा के निकट दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में सफाई कर्मी कुलदीप कुमार (38) की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गए। इनमें दो को गंभीर हालत में सीएचसी से शाहजहांपुर ले जाया गया।
ग्राम मड़ैया निवासी सफाई कर्मी कुलदीप कुमार पुत्र विजय कुमार चकपिहानी से ड्यूटी करके मोहम्मदी जा रहे थे। मड़वा के निकट दूसरी बाइक पर सवार चार लोग विपरीत दिशा में जा रहे थे। दोनों बाइकों की भिड़ंत में कुलदीप कुमार की मौत हो गई।
सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दूसरी बाइक पर सवार मुड़िया चूड़ामणि निवासी मोनू (20), राहुल (20), पंकज कश्यप (19) और सोनू (20) घायल हो गए। मोनू और पंकज कश्यप को गंभीर अवस्था में सीएचसी से शाहजहांपुर ले जाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि कुलदीप कुमार की मां ग्राम प्रधान हैं। परिवार में पत्नी राधादेवी, पुत्री अनन्या और पुत्र अधिराज हैं।