{"_id":"6a5b4c2fb885922d69046f59","slug":"class-8-student-complains-about-aunt-and-uncle-at-samadhan-diwas-in-lakhimpur-kheri-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: आठवीं के छात्र ने समाधान दिवस में की ताई-ताऊ की शिकायत, डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: आठवीं के छात्र ने समाधान दिवस में की ताई-ताऊ की शिकायत, डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश
Sat, 18 Jul 2026 03:34 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 18 Jul 2026 03:34 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी में आठवीं का छात्र अपनी शिकायत लेकर समाधान दिवस में पहुंचा। उसने डीएम से अपने ताई और ताऊ के खिलाफ शिकायत की। उन पर मकान के एक कमरे पर कब्जा करने का आरोप लगाया। इस पर डीएम ने पुलिस को विवाद निपटाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
छात्र ने डीएम से की शिकायत
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी की सदर तहसील में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में एक अनोखा मामला सामने आया। आठवीं कक्षा के 13 वर्षीय छात्र अमिताभ ने जिलाधिकारी अंजनी कुमार के सामने अपनी पारिवारिक समस्या रखी। उसने अपनी बात बेबाकी से कही, जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
अमिताभ ने बताया कि उनके घर के एक हिस्से पर ताऊ-ताई ने ताला लगा दिया है। उसका परिवार गरीब है और इस हिस्से को किराए पर देकर घर का खर्च चलाना चाहता है। छात्र ने यह भी बताया कि इस मामले की शिकायत कई बार पुलिस चौकी पर की गई थी। हालांकि, इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। उसकी स्पष्टवादिता और आत्मविश्वास देखकर वहां मौजूद अधिकारी भी प्रभावित हुए। जिलाधिकारी ने धैर्यपूर्वक उसकी पूरी बात सुनी। उन्होंने छात्र को भरोसा दिलाया कि उसकी शिकायत का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने दिए जांच के निर्देश
जिलाधिकारी अंजनी कुमार ने शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह को मौके पर जाकर विवाद का निपटारा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पारिवारिक विवाद को जल्द-से-जल्द सुलझाया जाए। समाधान दिवस में छात्र अमिताभ की हिम्मत और जागरूकता चर्चा का विषय बनी रही। अधिकारियों ने छात्र के साहस की सराहना की।
विज्ञापन