{"_id":"6a7dfe94eab604fd9107f203","slug":"serious-allegations-against-police-in-student-beating-case-video-goes-viral-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-182430-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: छात्र की पिटाई के मामले में पुलिस पर गंभीर आरोप, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: छात्र की पिटाई के मामले में पुलिस पर गंभीर आरोप, वीडियो वायरल
Thu, 13 Aug 2026 10:57 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 13 Aug 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खमरिया। मैला गांव के सरकारी विद्यालय में कक्षा सात के छात्र की शिक्षक की ओर से पिटाई के मामले में शिकायत के बाद पहुंची पुलिस पर परिजन ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए परिजन का वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में छात्र के परिजन आरोप लगा रहे हैं कि विद्यालय में छात्र की पिटाई की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी लेने के बजाय उनके साथ अभद्रता की। परिजनों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इससे परिजन आहत हैं और पुलिस के रवैये पर सवाल उठा रहे हैं।
परिजनों का कहना है कि छात्र के साथ हुई कथित मारपीट की शिकायत पर निष्पक्ष कार्रवाई की जानी चाहिए थी। वहीं, पुलिस पर लगाए गए आरोपों के बाद मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज हो गई है।
विज्ञापन
सीओ धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की जानकारी की जा रही है। मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।