{"_id":"69d694c997aa7e3032082939","slug":"stabling-lines-will-be-built-in-mailani-many-halts-will-become-crossing-stations-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-172379-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मैलानी में बनेंगी स्टेबलिंग लाइनें, कई हाल्ट बनेंगे क्रॉसिंग स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मैलानी में बनेंगी स्टेबलिंग लाइनें, कई हाल्ट बनेंगे क्रॉसिंग स्टेशन
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
देवकली हाॅल्टस्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
मैलानी। एनई रेलवे ने नए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मैलानी समेत क्षेत्रीय रेल नेटवर्क को मजबूत करने का खाका तैयार किया है। प्रस्तावित योजनाओं में स्टेबलिंग लाइन निर्माण, हाल्ट स्टेशनों का उन्नयन, नई रेल लाइन, गेज कन्वर्जन और डबल लाइन सर्वे शामिल हैं। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ ट्रेनों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
मसौदे के अनुसार, मैलानी में क्रेन साइडिंग लाइन को संशोधित कर 5.06 करोड़ रुपये की लागत से दो स्टेबलिंग लाइन बनाई जाएंगी। देवकली हाल्ट को 39.70 करोड़ की लागत से तीन लाइन क्रॉसिंग स्टेशन बनाया जाएगा, जहां लाइन नंबर तीन पर गुड्स प्लेटफॉर्म भी बनेगा।
झरेखापुर हाल्ट को 30.60 करोड़ और इटौंजा हाल्ट को 30.16 करोड़ की लागत से तीन-तीन लाइन क्रॉसिंग स्टेशन में बदला जाएगा। मोहिबुल्लापुर में 17.04 करोड़ से दो स्टेबलिंग लाइन और बख्शी का तालाब स्टेशन पर 8.05 करोड़ की लागत से नई लाइन नंबर चार के साथ रेल लेवल गुड्स प्लेटफॉर्म का निर्माण प्रस्तावित है।
रेलवे ने रायबोझा-भीरा खीरी के बीच 120 किमी नई रेल लाइन, भीरा खीरी-मैलानी के बीच 16 किमी और नानपारा-रायबोझा के बीच 13 किमी गेज कन्वर्जन की भी योजना बनाई है। सीतापुर-मैलानी-पीलीभीत-बरेली रेलमार्ग के डबल लाइन का फाइनल सर्वे भी कराया जाएगा। मैलानी में 5.67 करोड़ की लागत से हाई स्पीड सेल्फ प्रोपेल्ड एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन भी प्रस्तावित है।
Trending Videos