फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Teenager's body found hanging from a tree, family alleges murder

Lakhimpur Kheri News: पेड़ से लटका मिला किशोर का शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

Sun, 02 Aug 2026 11:09 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 02 Aug 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Teenager's body found hanging from a tree, family alleges murder
मृतक सुंदरी उर्फ संजीत कुमार।फाइल फोटो - फोटो : पुलिस गिरफ्त में साइबर ठगी का आरोपी। स्रोत : पुलिस
धौरहरा-खमरिया। धौरहरा थाना क्षेत्र के भौव्वापुर निवासी 17 वर्षीय संजीत उर्फ सुंदरि का शव रविवार दोपहर रामनगर लहबड़ी गांव में समीउद्दीन के खेत में भिलोर के पेड़ से रंगीन दुपट्टे के सहारे क्षत-विक्षत अवस्था में लटका मिला।
विज्ञापन

परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का मानते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, संजीत 31 जुलाई को गांव की दो युवतियों के साथ अपनी चचेरी बहन के घर रामनगर लहबड़ी गया था। वहां से चचेरी बहन ने इसकी सूचना उसके पिता सूबेदार को दी। परिजनों के पहुंचने की भनक लगने पर संजीत वहां से चला गया। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन पुलिस को सूचना नहीं दी। रविवार दोपहर समीउद्दीन के खेत में उसका शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने गांव के ही दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का दावा है कि संजीत घर से बनियान और पैंट पहनकर निकला था, जबकि उसका शव सलवार-सूट पहने मिला। मृतक की मां सुनीता ने बताया कि शुक्रवार को एक लड़की उसे बुलाने आई थी। उससे बात करने के बाद संजीत उसके साथ चला गया और शाम तक घर नहीं लौटा। उनका आरोप है कि गांव की लड़कियों ने ही उसे सलवार-सूट पहनाया।
मृतक की बहन मोनिका ने बताया कि शुक्रवार को वह संजीत को घर लेकर आई थी। उसके साथ दो लड़कियां भी थीं। संजीत पूरी रात घर पर रुका, लेकिन उसने कोई बात नहीं बताई। शनिवार दोपहर वह उसे अपने साथ खेत लेकर पहुंची, जहां से परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों के पहुंचने से पहले ही संजीत वहां से भाग गया। इसके कुछ देर बाद उसके पेड़ से लटके होने की सूचना मिली।

उधर, गांव की एक लड़की का कहना है कि वह अपने मामा के घर रामनगर लहबड़ी गई थी, जहां से संजीत उसे लेने पहुंचा था।
पिता सूबेदार की तहरीर पर पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। सीओ धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस परिजनों, संबंधित पक्ष के बयानों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed