{"_id":"69cc0644337a163576062e00","slug":"the-closure-of-the-magalganj-crossing-forced-a-detour-of-eight-kilometres-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-171735-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मैगलगंज क्रॉसिंग बंद होने से आठ किमी का लगाना पड़ा चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मैगलगंज क्रॉसिंग बंद होने से आठ किमी का लगाना पड़ा चक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
बंद पड़ी मैगलगंज की रेलवे क्राॅसिंग। संवाद
विज्ञापन
मैगलगंज। मरम्मत कार्य के चलते मंगलवार को मैगलगंज रेलवे क्रॉसिंग पूरे दिन बंद रही, जिससे लाइन पार के करीब 30 गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को करीब आठ किलोमीटर लंबा फेर लगाकर खखरा अंडरपास से होकर गुजरना पड़ा।
क्रॉसिंग बंद रहने से मरीजों, दवाई लेने जा रहे लोगों और बाहरी स्टेशन जाने वाले यात्रियों को दिक्कत हुई। कई लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। अंडरपास पर एक साथ अधिक वाहन पहुंचने से जाम की स्थिति भी बनी रही। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय तक क्रॉसिंग बंद रहने से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। हालांकि शाम करीब चार बजे क्रॉसिंग खुलने के बाद लोगों को राहत मिली।
क्रॉसिंग बंद होने से मरीजों को काफी दिक्कत हुई। अस्पताल संचालक हिमांशु वर्मा ने बताया कि एंबुलेंस को भी वैकल्पिक रास्ते से ले जाना पड़ा, जिससे गंभीर मरीजों की परेशानी बढ़ी। खखरा निवासी राजू कुमार ने कहा कि वह दवाई लेने जा रहे थे, लेकिन रास्ता बंद होने से काफी देर हो गई। अंडरपास पर एक साथ अधिक वाहन आने से जाम की स्थिति बनी रही, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। संवाद
Trending Videos