फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The family is adamant on the arrest of all the accused named in the Aarti murder case.

Lakhimpur Kheri News: आरती हत्याकांड में नामजद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े परिजन

Sat, 01 Aug 2026 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 01 Aug 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
The family is adamant on the arrest of all the accused named in the Aarti murder case.
सहसपुर में मृतक की बहन पूजा एवं परिजनों को सांत्वना देते विधायक अमन गिरि। स्रोत ग्रामीण
गोला गोकर्णनाथ। सहसपुर में बृहस्पतिवार को हुई नवविवाहिता आरती की हत्या के मामले में नामजद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने पोस्टमाॅर्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

मुख्य आरोपी प्रदीप की गिरफ्तारी के बावजूद बाकी सात आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। विधायक के आश्वासन के बाद शनिवार दोपहर अंतिम संस्कार किया गया। शुक्रवार देर शाम आरती का शव पोस्टमाॅर्टम के बाद गांव पहुंचा। मृतका के भाई सोनू, मोनू, बहन पूजा, मां शांति देवी और अन्य परिजनों ने सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पर पहुंचीं सीओ महक शर्मा और एएसआई देवेंद्र सिंह ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन नहीं माने।
विज्ञापन

शनिवार को विधायक अमन गिरि ने परिजनों से मुलाकात कर जल्द सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।
सीओ महक शर्मा ने बताया कि मुख्य आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed