{"_id":"69b59dab2e703683a505cb3f","slug":"there-were-not-enough-buses-in-lakhimpur-candidates-were-sent-only-after-they-were-called-from-gola-depo-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-170420-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर में कम पड़ीं बसें, गोला डिपो से मंगाईं तब भेजे गए अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर में कम पड़ीं बसें, गोला डिपो से मंगाईं तब भेजे गए अभ्यर्थी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के सामने ओवरब्रिज पर लगा जमा। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा समाप्त होने के बाद शनिवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थी घर लौटने के लिए लखीमपुर डिपो पहुंच गए। अचानक बढ़ी भीड़ के कारण बसें कम पड़ गईं। इसके बाद गोला डिपो से बसें मंगाकर अभ्यर्थियों को भेजा गया।
जिले के 16 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में अमेठी, बरेली, बहराइच, पीलीभीत, लखनऊ और कानपुर समेत कई जिलों से अभ्यर्थी पहुंचे थे। ट्रेनों की संख्या कम होने के कारण अधिकांश अभ्यर्थियों ने रोडवेज बसों का सहारा लिया। सुबह की पाली में ज्यादा परेशानी नहीं हुई, लेकिन शाम की पाली समाप्त होने के बाद बस अड्डे पर भीड़ बढ़ गई।
लखीमपुर डिपो के पास 83 अनुबंधित और 15 निगम की बसें हैं। कई बसें अन्य मार्गों पर चल रही थीं, जिन्हें हटाकर अभ्यर्थियों के लिए लगाया गया। इसके बावजूद बसें कम पड़ने पर गोला डिपो से बसें मंगानी पड़ीं।
एआरएम गीता सिंह ने बताया कि अधिकतर अभ्यर्थी लखनऊ और कानपुर की ओर जाने वाले थे। गोला डिपो प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों के लिए 15 बसें भेजी गई हैं।
-- --
परीक्षा छूटने के बाद जाम में जूझा शहर
लखीमपुर खीरी। पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा समाप्त होने के बाद शनिवार शाम शहर के कई प्रमुख स्थानों पर जाम की स्थिति बन गई। रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डे के आसपास सबसे ज्यादा परेशानी रही।
सुबह पहली पाली की परीक्षा के बाद ज्यादा समस्या नहीं हुई, लेकिन दूसरी पाली शाम पांच बजे समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों की भीड़ एक साथ सड़कों पर उतर आई। रोडवेज बसों और ई-रिक्शा की संख्या बढ़ने से गोविंद चौक, रोडवेज बस अड्डे और रेलवे स्टेशन के सामने लंबा जाम लग गया।
रेलवे पुल, संकटा देवी चौराहा और रेलवे क्राॅसिंग पर भी वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं। ट्रैफिक पुलिस मौके पर मौजूद रही, लेकिन वाहनों की अधिक संख्या के कारण व्यवस्था संभालने में समय लग गया।
Trending Videos