{"_id":"69bc3a98c4b59dc2330cff5d","slug":"tikunia-violence-case-witness-cross-examined-till-late-evening-hearing-continued-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-170819-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिकुनिया हिंसा कांड: गवाह से देर शाम तक जिरह, सुनवाई रही जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिकुनिया हिंसा कांड: गवाह से देर शाम तक जिरह, सुनवाई रही जारी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले के चर्चित तिकुनिया हिंसा कांड में पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के पुत्र आशीष मिश्रा समेत 14 आरोपियों के खिलाफ चल रहे मुकदमे की सुनवाई बृहस्पतिवार को एडीजे पंचम देवेंद्र नाथ सिंह की अदालत में हुई।
सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से डीजीसी फौजदारी अरविंद त्रिपाठी ने मामले के 43वें गवाह के रूप में मैलानी थाना क्षेत्र के बांकेगंज निवासी हरदीप सिंह को पेश किया। गवाह ने अदालत में अपना बयान दर्ज कराया। इसके बाद बचाव पक्ष की ओर से आशीष मिश्रा के वरिष्ठ अधिवक्ता ने गवाह से देर शाम तक जिरह की, लेकिन जिरह पूरी नहीं हो सकी। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई शुक्रवार को तय की है, इसमें जिरह आगे जारी रहेगी। इस दौरान मुकदमे के सभी आरोपी अदालत में उपस्थित होकर अपनी हाजिरी दर्ज कराई।
Trending Videos