फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Transformer not installed, farmers resume indefinite hunger strike

Lakhimpur Kheri News: ट्रांसफॉर्मर नहीं लगा, किसानों ने फिर शुरू किया अनिश्चितकालीन अनशन

Wed, 29 Jul 2026 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 29 Jul 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Transformer not installed, farmers resume indefinite hunger strike
तिकुनिया बिजली उपकेंद्र  पर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे किसान। संवाद
तिकुनिया। वादा पूरा न होने से नाराज क्षेत्र के किसानों ने बिजली उपकेंद्र पर फिर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया है। किसानों का कहना है कि बिजली निगम उनकी मांग का मौके पर निस्तारण करेगा, तभी वे यहां से उठेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को तिकुनिया बिजली उपकेंद्र पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव जयमल सिंह, तहसील अध्यक्ष प्रगट सिंह, जिला सचिव सप्तम सिंह समेत कुलविंदर सिंह, करमजीत सिंह, जगदीप सिंह, मनजिंदर सिंह, हरजीत सिंह, जितेंद्र सिंह सहित तमाम किसान इकट्ठा हुए।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि कटौती की समस्या से निजात पाने के लिए पांच एमवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग को लेकर एक जुलाई से उपकेंद्र पर तीन दिन अनशन किया था। अधिशासी अभियंता रविंद्र यादव ने 15 जुलाई तक ट्रांसफॉर्मर लग जाने का लिखित आश्वासन दिया था। समय सीमा समाप्त होने के बाद भी ट्रांसफॉर्मर नहीं लगा। इससे नाराज किसानों ने फिर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता रविंद्र यादव ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर लगाने का काम चल रहा है। जल्द ही किसानों की समस्या का समाधान होगा।
----
33 केवी लाइन में ब्रेकडाउन, दर्जनों गांवों की बिजली गुल
संसारपुर। क्षेत्र के दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति बुधवार सुबह से ठप रहने से लोगों को उमस भरी गर्मी में परेशानी हुई। बिजली न होने से घरेलू कार्य प्रभावित रहे। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में रात में जहरीले कीड़ों का भी भय रहता है।

ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र बांकेगंज से संपर्क किया तो 33 केवी लाइन में ब्रेकडाउन होने की जानकारी मिली। संतोष स्वर्णकार, मनोज गुप्ता, मुकर्रब अली, रियाज और राकेश जायसवाल ने बताया कि 33 केवी लाइन और संसारपुर फीडर में आए दिन ब्रेकडाउन से कई बार पूरे दिन या रात बिजली आपूर्ति ठप रहती है। इससे ग्रामीणों को लगातार परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने 33 केवी लाइन की तकनीकी खामियां स्थायी रूप से दूर कर नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। एसडीओ रामविलास सिंह कुशवाहा ने बताया कि लाइन पर काम चल रहा है। शीघ्र ही बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed