सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   UP Board exams will be held at 129 centres in Lakhimpur Kheri

UP Board: लखीमपुर खीरी में 129 केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा, सात जोनल और 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट करेंगे निगरानी

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Feb 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इसे लेकर लखीमपुर खीरी में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डीआईओएस कार्यालय में मॉनीटरिंग सेल के साथ कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से सभी परीक्षा केंद्रों की डिजिटल निगरानी की जा रही है।  

UP Board exams will be held at 129 centres in Lakhimpur Kheri
यूपी बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन

विस्तार

लखीमपुर खीरी में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग की तैयारी पूरी हो चुकी है। डीआईओएस कार्यालय में मॉनीटरिंग सेल के साथ ही कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। मॉनीटरिंग सेल से जिले के 129 परीक्षा केंद्रों की निगरानी कराई जा रही है। इस बार पूरे जिले को सात जोन में बांटा गया है। निगरानी के लिए सात जोनल और 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।

Trending Videos


सोमवार को डीआईओएस विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर लगे वॉयस रिकॉर्डर कैमरों को चेक किया जा रहा है। कैमरों की 24 घंटे निगरानी की जा रही है। तीन शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। हर तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारी को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है जो अपने क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर किसी भी समय जाकर परीक्षाओं का जायजा ले सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पारदर्शी तरीके से परीक्षा हो इसको लेकर 13 खंड शिक्षा अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। किसी भी आपात स्थित में परीक्षा प्रभावित न हो इसको लेकर 40 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को रिजर्व में रखा गया है। परीक्षा को लेकर 5400 शिक्षकों को ड्यूटी पर लगाया गया है इसमें 3400 माध्यमिक और करीब 2000 शिक्षक बेसिक के लगाए गए हैं। मानीटरिंग सेल की निगरानी के लिए अतिरिक्त मजिस्ट्रेट युगांतर त्रिपाठी को जिम्मेदारी दी गई है।

संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों की होगी सख्त निगरानी
जिले में एक राजकीय विद्यालय को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। साथ ही वित्तविहीन के सात विद्यालय भी इसी श्रेणी में हैं। इतना ही नहीं वित्तविहीन के चार विद्यालय अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इन केंद्रों की विशेष तरह से निगरानी की जाएगी। यहां पर पुलिस बल के साथ ही आने जाने वाले पर नजर रखी जाएगी। साथ ही परीक्षार्थियों की गहन तलाशी के बाद ही उन्हें केंद्रों पर प्रवेश दिया जाएगा।

केंद्र,  संवेदनशील और अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों की संख्या
राजकीय विद्यालय- 09 - 01- 00
अशासकीय सहायता प्राप्त- 43 - 00 - 00
वित्तविहीन मान्यता प्राप्त- 76 -07 - 04

परीक्षार्थी-  बालक - बालिका- योग
हाईस्कूल- 28221 - 21967- 50188
इंटरमीडिएट- 24189 - 18853 - 42472
योग- 50188 - 42742 - 92930
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed