{"_id":"69b806204c081cdee20db3c1","slug":"villager-was-bitten-by-a-snake-while-trying-to-catch-it-in-lakhimpur-kheri-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: नाग को डिब्बे में बंदकर अस्पताल पहुंचा शख्स, बोला- इसी सांप ने मुझे डसा; हैरान रह गए डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: नाग को डिब्बे में बंदकर अस्पताल पहुंचा शख्स, बोला- इसी सांप ने मुझे डसा; हैरान रह गए डॉक्टर
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 16 Mar 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
सार
लखीमपुर खीरी के पलियाकलां से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सांप पकड़ने में माहिर शख्स को नाग ने डस लिया। इसके बाद शख्स ने नाग को पकड़ डिब्बे में बंद कर लिया। उसे लेकर अस्पताल पहुंच गया।
अस्पताल में भर्ती हरस्वरूप, डिब्बे में बंद नाग
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
लखीमपुर खीरी के पलियाकलां इलाके में सांप पकड़ने में माहिर सिंगाही खुर्द निवासी हरस्वरूप को नाग ने डस लिया। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और उसे काबू कर डिब्बे में बंद कर लिया। उसी डिब्बे के साथ वे पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। डिब्बे में नाग देखकर चिकित्सक हैरान रह गए। हरस्वरूप से पूरी जानकारी ली। उनका इलाज शुरू किया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
Trending Videos
नाग को पकड़कर डिब्बे में किया बंद
संपूर्णानगर क्षेत्र में मिल मार्ग स्थित एक घर में नाग का जोड़ा दिखाई देने से घरवालों में दहशत फैल गई थी। सूचना मिलने पर हरस्वरूप मौके पर पहुंचे। हरस्वरूप का दावा है कि वे सांप पकड़ने में माहिर हैं। अब तक उन्होंने कई सांप पकड़े हैं। जैसे ही उन्होंने नाग को पकड़ने की कोशिश की, तो नाग ने उनके हाथ में डस लिया। इसके बावजूद उन्होंने जोखिम उठाते हुए नाग को पकड़कर डिब्बे में बंद कर लिया। इसके बाद हरस्वरूप डिब्बे में बंद नाग को लेकर पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और डॉक्टरों को पूरी घटना बताई। डॉक्टरों ने जहर के असर को देखते हुए उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने सांप को कब्जे में लिया
इधर, घटना की जानकारी डिप्टी डायरेक्टर डॉ. जगदीश आर को दी गई। इसके बाद वन विभाग की टीम मोटीवेटर नजरून निशा के साथ सीएचसी पहुंचीं। शुरुआत में हरस्वरूप ने नाग को सौंपने से इन्कार कर दिया, लेकिन बाद में अपने साथी प्रमोद के साथ उन्होंने डिब्बे में बंद नाग को टीम के हवाले कर दिया। टीम सांप को लेकर दुधवा मुख्यालय रवाना हो गई। इस दौरान टीम ने चेतावनी दी कि इस तरह सांप पकड़ना जानलेवा हो सकता है। दोबारा ऐसी गतिविधि पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।