{"_id":"69adbecd5fc3b164c10c2ce3","slug":"a-new-twist-in-the-investigation-into-the-extortion-case-from-jail-the-role-of-a-policeman-has-come-to-light-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-152753-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: जेल से रंगदारी मांगने के मामले की जांच में नया मोड़, पुलिसकर्मी की भूमिका आई सामने, विभाग में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: जेल से रंगदारी मांगने के मामले की जांच में नया मोड़, पुलिसकर्मी की भूमिका आई सामने, विभाग में हड़कंप
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
सार
सूत्रों के अनुसार इस प्रकरण में कार देने को लेकर भी डील की बात सामने आई है। पुलिस को कुछ ऑडियो क्लिप भी मिले हैं, जिनकी गहनता से जांच की जा रही है।
जिला कारागार, ललितपुर
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
जिला कारागार में बंद एक आरोपी द्वारा जेल से ही रंगदारी मांगने और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के मामले की जांच में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। जांच के दौरान एक पुलिसकर्मी की भूमिका सामने आने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले में पुलिस अब आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
ग्राम करमुहारा निवासी सत्यभान उर्फ गोलू यादव पर लोगों से नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये लेकर हड़पने और पैसा वापस मांगने पर आत्महत्या की धमकी देने के आरोप में जनपद के विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसे दिसंबर 2025 में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तब से वह जिला कारागार में निरुद्ध है।
कार देने की डील की बात आई सामने
फरवरी में एक युवक ने आरोप लगाया था कि जेल में बंद गोलू यादव ने जेल के पीसीओ से फोन कर उससे पांच हजार रुपये की मांग की। इस शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज किया था। मामले की विवेचना के दौरान एक पुलिसकर्मी की संदिग्ध भूमिका सामने आई है। सूत्रों के अनुसार इस प्रकरण में कार देने को लेकर भी डील की बात सामने आई है। पुलिस को कुछ ऑडियो क्लिप भी मिले हैं, जिनकी गहनता से जांच की जा रही है।
आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस
पुलिसकर्मी की भूमिका संदिग्ध पाए जाने के बाद विभाग में हलचल मच गई है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि प्रकरण की गहनता से जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos