सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Officials should go to the spot and resolve complaints: DM

मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण करें अधिकारी : डीएम

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Officials should go to the spot and resolve complaints: DM
विज्ञापन
महरौनी तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर-महरौनी। संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन महरौनी में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किया गया। इसमें सबसे ज्यादा राजस्व व पुलिस से संबंधित प्रकरण आए। इन प्रकरणों को गुणवत्तापूर्वक निस्तारण के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण का मानक फरियादी संतुष्टि को माना जाए।
जिलाधिकारी महरौनी तहसील में जनसामान्य को बारी-बारी अपने पास बुलाकर उनकी समस्याएं सुनीं। लोगों ने जिलाधिकारी के समक्ष अपनी विभिन्न प्रकार की समस्याएं रखीं, जिन्हें सुनते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अफसरों से कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया। जिन शिकायतों में सत्यापन के बाद निस्तारण संभव था, उनके लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि शिकायतकर्ता के साथ मौके पर जाकर समस्या का संज्ञान लें और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के आधार पर निस्तारण कराकर अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में शिकायतकर्ता असंतुष्ट न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इम्तियाज अहमद, उपजिलाधिकारी महरौनी रजनीश वाजपेयी, जिला विकास अधिकारी अतिरंजन सिंह, परियोजना निदेशक दीपक कुमार यादव, डीपीआरओ कुंवर सिंह यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी रक्षपाल सिंह, तहसीलदार भानु प्रताप सिंह, खंड विकास अधिकारी महरौनी आजम अली आदि मौजूद रहे। इसके अलावा, सदर तहसील में उपजिलाधिकारी मनीष कुमार, पाली में उपजिलाधिकारी निशांत कुमार, मड़ावरा तहसील में शैलेंद्र चौधरी, तालबेहट तहसील में उपजिलाधिकारी अभिजीत सिंह फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनका निस्तारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed