{"_id":"69ac8164b9488fabe206d0a0","slug":"high-school-and-intermediate-exams-were-held-amid-tight-security-with-nine-candidates-absent-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-152705-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: कड़ी सुरक्षा में हुई हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षा, नौ परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: कड़ी सुरक्षा में हुई हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षा, नौ परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरी पाली में हुए इंटरमीडिएट के मानव विज्ञान की परीक्षा में जिले में एक परीक्षार्थी ने दिया पेपर
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। यूपी बोर्ड के तहत शनिवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दो पालियों में हुई। परीक्षा में पंजीकृत 264 में से 255 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और नौ अनुपस्थित रहे।
शनिवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल का वाणिज्य और इंटरमीडिएट का व्यवसायिक विषय का पेपर हुआ। वाणिज्य विषय के पेपर में कुल छह परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें सभी उपस्थित रहे। वहीं, इंटर के व्यवसायिक विषय के लिए 257 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 248 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और नौ अनुपस्थित रहे। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी हुई और सचल दल सहित नामित किए गए मजिस्ट्रेट भ्रमणशील रहकर परीक्षा का जायजा लेते रहे।
पहली पाली की परीक्षा शांति पूर्वक और नकल विहीन होने के बाद दोपहर को दूसरी पाली का पेपर हुआ। इसमें इंटरमीडिएट का मानव विज्ञान का पेपर था। इस पेपर को देने के लिए जिले में सिर्फ एक परीक्षार्थी पंजीकृत था। जिसका सेंटर श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज मनगुवां में था। इस केंद्र पर उक्त परीक्षार्थी ने परीक्षा दी। शनिवार को जिले में दो पालियों में हुई परीक्षा में कुल पंजीकृत 264 में से 255 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और नौ अनुपस्थित रहे। डीआईओएस ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि दूसरी पाली की परीक्षा में एक परीक्षा केंद्र पर एक ही परीक्षार्थी होने के बाद भी यहां पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई थी। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई और जनपदस्तरीय कंट्रोल रूम के जरिए परीक्षा पर नजर रखी गई।
Trending Videos