{"_id":"69ac84ef2689df9db00e0b85","slug":"the-village-mourned-the-death-of-a-father-and-daughter-and-the-funeral-took-place-amid-tearful-eyes-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-152713-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पिता-पुत्री की मौत के बाद गांव में मातम नम आंखों के बीच हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पिता-पुत्री की मौत के बाद गांव में मातम नम आंखों के बीच हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। भाईदूज त्योहार मनाकर घर लौटते समय ट्रैक्टर की टक्कर से पिता-पुत्री की मौत होने के दूसरे दिन गांव में मातम छाया रहा। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद जब घर पर दोनों के शव पहुंचे तो परिजनों में चीख पुकार मच गई। इसके बाद नम आंखों के बीच पिता-पुत्री के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
थाना नाराहट के ग्राम कलरव निवासी 32 वर्षीय बृजेश अपनी पत्नी पूजा व 10 वर्षीय पुत्री पूनम के साथ होली पर भाईदूज का त्योहार मनाकर अपनी ससुराल ग्राम डोंगराखुर्द से बाइक से घर लौट रहे थे।
ग्राम साढूमल के पास तेज रफ्तार भाग रहे ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी थी। इससे बृजेश और उसकी पुत्री पूनम की मौत हो गई थी। जबकि बृजेश की पत्नी पूजा गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
हादसे में पिता-पुत्री की मौत होने की जानकारी जैसे ही उनके गांव कलरव और ससुराल ग्राम डोंगराखुर्द पहुंची, वहां पर कोहराम मच गया था। शनिवार को घटना के दूसरे दिन गांव में मातम छाया रहा। शाम को पोस्टमार्टम के बाद पिता-पुत्री के शव घर पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद नम आंखों के बीच दोनों के शव का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, घटना को अंजाम देकर भागने वाले ट्रैक्टर और उसके चालक की पहचान करने के बाद उसे पकड़ने में पुलिस जुटी रही।
थाना मड़ावरा प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि घटना को लेकर जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
Trending Videos