{"_id":"69c970159b73eba2d7033b1a","slug":"a-torchlight-procession-will-be-held-on-april-13-to-protest-against-the-tet-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-153927-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: टीईटी के विरोध में 13 अप्रैल को निकलेगा मशाल जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: टीईटी के विरोध में 13 अप्रैल को निकलेगा मशाल जुलूस
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के तत्वावधान में होगा कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
महरौनी। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ की ओर से टीईटी के विरोध में 13 अप्रैल को होने वाले प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार की गई। ब्लॉक स्तर के संगठन के पदाधिकारियों को विशाल मशाल जुलूस को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
ब्लॉक अध्यक्ष रामसेवक निरंजन ने कहा कि देश एवं प्रदेश के हजारों शिक्षक कई वर्षों से विद्यालयों में निष्ठा और समर्पण के साथ अध्यापन कार्य कर रहे हैं। इन शिक्षकों ने अपनी सेवा अवधि में शिक्षा की गुणवत्ता को बनाए रखने तथा विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वर्तमान में सेवारत शिक्षकों के समक्ष टीईटी अनिवार्यता का प्रश्न एक गंभीर समस्या बनकर खड़ा हो गया है।
जिला उपाध्यक्ष लखन लाल आर्य ने कहा कि वर्षों से अध्यापन कर रहे शिक्षकों का अनुभव, प्रशिक्षण एवं कार्यकुशलता स्वयं उनकी योग्यता का प्रमाण है। सेवारत शिक्षकों को टीईटी से छूट प्रदान करना न्यायोचित एवं तर्कसंगत होगा। बैठक में ब्लॉक महामंत्री दयाशंकर रजक, प्रशांत कुमार, हरिश्चंद्र निरंजन, रामलाल अहिरवार, शिवा सिंह आदि मौजूद रहे।
Trending Videos