सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Bike-borne miscreants snatched a bag full of jewellery from a woman travelling in a taxi and fled.

Lalitpur: टैक्सी में सवार महिला का जेवर से भरा बैग छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, तलाश में जुटी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 31 Mar 2026 11:57 AM IST
विज्ञापन
सार

बैग में सोने के मंगलसूत्र, पायल व करदौनी रखे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Lalitpur: Bike-borne miscreants snatched a bag full of jewellery from a woman travelling in a taxi and fled.
बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार

नेशनल हाइवे -44 पर सोमवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने टैक्सी में बैठकर जा रही एक महिला के जेवरात से भरा बैग झपट्टा मारकर छीन लिया और भाग निकले। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
Trending Videos


थाना पाली अंतर्गत ग्राम बरौदी नकीब निवासी सुमन सोमवार को आपे टैक्सी में सवार होकर किसी काम से ललितपुर आ रही थी, जब वह ऑपे टैक्सी में किनारे की ओर बैठी हुई थी, ऑपे टैक्सी जब एनएच-44 पर गोविंद सागर बांध के पास पहुंची ही थी। तभी बाइक सवार दो बदमाश आपे के बगल में आए और झपट्टा मारकर सुमन का बैग झपटकर भाग निकले। बैग में सोने के मंगलसूत्र, पायल व करदौनी रखे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की सहायता से आरोपियों की तलाश में जुटी है। सूत्रों के मुताबिक़ पुलिस के हाथ बदमाशो तक पहुंच गए हैं। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि घटना को लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed