सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The body of a young man was found hanging from a rope noose on a tree outside the village.

Lalitpur News: गांव के बाहर पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from a rope noose on a tree outside the village.
विज्ञापन
- भतीजे ने कहा- अज्ञात कारण के चलते की आत्महत्या
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। गांव के बाहर नाले के समीप खड़े पेड़ पर रविवार की शाम को थाना बानपुर के बूटी गांव निवासी प्रानसिंह (35) का शव फंदे पर लटकता हुआ मिला। मृतक शराब पीने का आदी था। भतीजे ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है।
मृतक के भतीजे सत्यम ने बताया कि उसका चाचा प्रानसिंह यादव शराब पीने का आदी था। रविवार को भी वह शराब के नशे में था। शाम को जब प्रानसिंह का आठ वर्षीय छोटा पुत्र गांव के बाहर स्थित नाले के बाद खेलने के लिए गया था। यहां पहुंचने पर देखा कि पेड़ पर रस्सी के फंदे पर प्रानसिंह फंदे पर लटक रहा है। यह देखकर वह साथी बच्चों के साथ घर आया और परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन प्रानसिंह को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन प्रानसिंह की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतक पांच भाई-तीन बहन में चौथे नंबर का था और उसके दो पुत्र हैं। वह दो एकड़ जमीन पर खेती किसानी करता था। भतीजे ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है। थानाध्यक्ष बानपुर अरुण तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed