{"_id":"6a5a94a6b60fc84497007104","slug":"a-woman-was-bitten-by-a-snake-while-cutting-fodder-in-a-maize-field-and-died-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-159765-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मक्का के खेत में चारा काटते समय महिला को सांप ने डसा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मक्का के खेत में चारा काटते समय महिला को सांप ने डसा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। घर के पास स्थित मक्का के खेत में चारा काटने के दौरान 21 वर्षीय क्रांति को सांप ने डस लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे झाड़फूंक कराने को मध्य प्रदेश क्षेत्र में ले गए, हालत ज्यादा बिगड़ी तो टीकमगढ़ जिला अस्पताल ले गए। यहां से उसे झांसी रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
मृतका के भाई प्रेमशंकर ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह क्रांति घर के पास स्थित मक्का के खेत में चारा काट रही थी। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। क्रांति ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने सांप को जाते देखा। परिजन क्रांति को झाड़फूंक कराने के लिए मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ क्षेत्र स्थित एक स्थान पर ले गए। देर शाम तक क्रांति के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ तो उसे मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। लेकिन झांसी ले जाते समय रास्ते में क्रांति की मौत हो गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतका के दो पुत्र हैं। थानाध्यक्ष बानपुर अरुण तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारण का पता चलेगा। घटना की जांच की जा रही है।