{"_id":"6a5a94c5d09bca0e9c0d5a98","slug":"case-registered-against-two-named-and-unknown-persons-for-illegal-recovery-and-demanding-cash-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1010-159781-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: अवैध वसूली और नकदी मांगने में दो नामजद एवं अज्ञात पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: अवैध वसूली और नकदी मांगने में दो नामजद एवं अज्ञात पर मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। कोतवाली अंतर्गत ग्राम तेरई टपरियन निवासी युवक की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि ये लोग उसके खाते का साइबर अपराध में उपयोग करने, खाते पर दर्ज मामला समाप्त कराने एवं उसे चालू कराने के नाम पर एक लाख रुपये की मांग करने, जिसमें से सात हजार रुपये की रंगदारी वसूलने और शेष पैसा न देने पर जान से मार ने धमकी देने का मामला दर्ज किया।
पीड़ित उमेश यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह तेरई फाटक स्थित डेयरी में काम करता है। उसके अनुसार डेयरी संचालक अरविंद यादव और जयहिंद यादव ने अपना बैंक खाता बंद होने की बात कहकर उसके पंजाब नेशनल बैंक के खाते में अलग-अलग माध्यमों से रुपये मंगवाए और बाद में उससे पूरी रकम निकलवा ली। कुछ समय बाद उसे जानकारी मिली कि उसके खाते में साइबर अपराध से जुड़ी धनराशि आई थी। इसके कारण उसके खाते के संबंध में दूसरे राज्यों में शिकायतें दर्ज हो गईं और बैंक खाता बंद कर दिया गया। जिसे संचालित करने में दिक्कत आने लगी।
15 जुलाई की सुबह आठ बजे जब उसने दोनों से शिकायतें खत्म कराने की बात कही तो उन्होंने कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए एक लाख रुपये की मांग की। डर के कारण उसने उसी दिन 7 हजार रुपये दे दिए, लेकिन इसके बाद भी 93 हजार रुपये की मांग की जा रही है। पैसा न देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे है। जिस पर पुलिस ने जयहिंद यादव, अरविंद यादव एवं अज्ञात अन्य साथी पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
000000
सट्टा कारोबार से जुड़े हैं आरोपी..
जानकारी के अनुसार आरोपी अवैध सट्टा कारोबार से जुटे पिछले कई वर्षों से जुडे है। सट्टा और साइबर अपराध के बल पर कुछ ही समय में उन्होंने अकूत संपत्ति हासिल की है। इनके साथ आसपास के गांवों के कुछ लोग और भी शामिल हैं।
0000000
मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार -
कोतवाली पुलिस ने रंगदारी मांगने के मामले में वांछित मुख्य आरोपी जयहिंद सिंह को मुखबिर की सूचना पर आईटीआई ककड़ारी के सामने से पकड़ कर न्यायालय में पेश किया।
00000
इस मामले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच चल रही है जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी, किसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।- आशीष मिश्रा, सीओ तालबेहट
0000000000