{"_id":"69b5be0b6de5cfb08600dc89","slug":"aap-protests-against-the-increase-in-gas-cylinder-prices-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-153079-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: गैस सिलिंडर की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ आप ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: गैस सिलिंडर की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ आप ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा, महंगाई पर सरकार को घेरा
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और बढ़ती महंगाई के विरोध में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कचहरी परिसर से कलेक्ट्रेट तक नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है। घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर के दामों में 60 रुपये और कॉमर्शियल सिलिंडर में 120 रुपये की बढ़ोतरी से आम उपभोक्ताओं के साथ छोटे व्यापारियों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड से जुड़े कारोबारियों पर इसका सीधा असर पड़ रहा है।
पार्टी नेताओं ने कहा कि देश के कई हिस्सों में महंगाई के कारण होटल और रेस्टोरेंट कारोबार प्रभावित हो रहा है। मुंबई में करीब 20 प्रतिशत होटल-रेस्टोरेंट बंद हो चुके हैं, जबकि तमिलनाडु में लगभग दस हजार होटल और रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर बताए जा रहे हैं। पंजाब और दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में भी हजारों छोटे व्यवसायी प्रभावित हो रहे हैं। गुजरात के मौरबी में भी 650 उद्योगों में से 170 बंद होने की बात कही गई है।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि अमेरिका के दबाव में रूस से सस्ता तेल खरीदने में कमी आने से देश को आर्थिक नुकसान हो रहा है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर केंद्र सरकार की चुप्पी पर भी सवाल उठाए गए। आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रपति से मांग की कि घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमतों में की गई वृद्धि वापस ली जाए, पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए ठोस और पारदर्शी नीति लागू की जाए तथा गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को रसोई गैस पर विशेष सब्सिडी दी जाए। ज्ञापन पर जिलाध्यक्ष हरदयाल सिंह लोधी, प्रमोद नामदेव, आरती, हजारी लाल प्रजापति, बुद्ध सिंह बुंदेला, रमेश कुमार झा, वृंदावन और देवकी समेत अन्य पदाधिकारियों के हस्ताक्षर हैं।
Trending Videos