सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   An elderly man died while collecting wheat bundles in the field.

Lalitpur News: खेत पर गेहूं के गठ्ठे एकत्रित करते समय वृद्ध की हालत बिगड़ी, मौत

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
An elderly man died while collecting wheat bundles in the field.
विज्ञापन
परिजनों ने सांप के डसने से मौत की जताई आशंका
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। खेत पर गेहूं के गठ्ठे एकत्रित करते समय कस्बा बार निवासी 60 वर्षीय मकुंदे की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने सांप के डसने से मौत होने की आशंका जताई है।
मृतक के भतीजे अशोक कुमार ने बताया कि शनिवार की शाम मकुंदे अपने खेत पर पत्नी ऊषा के साथ गए थे। वह खेत में कटी पड़ी गेहूं के गठ्ठे को एकत्रित कर रहे थे। इसी दौरान उनकी हालत बिगड़ गई और अचेत हो गए। ऊषा ने इसकी जानकारी परिजनों को दी तो वह खेत पर पहुंचे। परिजन आनन-फानन मकुंदे को कस्बा बार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भतीजे ने सांप के डसने से मौत होने की आशंका जताई है। मृतक तीन भाई-एक बहन में बड़ा था और उसके तीन पुत्र हैं। वह तीन एकड़ जमीन पर खेती-किसानी करता था। थानाध्यक्ष बार अजमेर सिंह भदौरिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed