सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Army man's wife alleges lewd messages and stalking

Lalitpur News: सैन्यकर्मी की पत्नी ने लगाया अश्लील मैसेज और रास्ते में पीछा करने का आरोप

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Army man's wife alleges lewd messages and stalking
विज्ञापन
बेटे की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाने व विरोध करने पर धमकी देने का भी आरोप, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सैन्यकर्मी की पत्नी ने तीन युवकों पर रास्ते में पीछा करने, मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस की दी तहरीर में बताया कि आरोपियों ने उसके बेटे की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना ली है। विरोध करने पर आरोपी गालियां देकर जान से मारने की धमकी भी देते हैं। इस मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने दो नामजद सहित तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि उसका पति के साथ विवाद चल रहा है। उसका पति फौज में नौकरी करता है। इसका फायदा उठाकर विशाल लक्ष्यकार निवासी नझाई बाजार, छोटेवीर निवासी तालाबपुरा व एक अन्य युवक आए दिन उसे परेशान करते हैं। वह घर से जैसे ही बाहर निकलती है तो वे उसका पीछा करते हैं। रात का दरवाजा खटखटाते हैं और अश्लील पर्चियां घर में फेंक देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्हाट्सअप पर अश्लील मैसेज करते हैं। बात करने व मिलने का दबाव बनाते हैं। जब वह इसका विरोध करती है तो वे गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगते हैं। आरोपियों ने उसके बेटे की एक फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed